फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl student jumped into the canal after getting compartment in 10th class...

Karnal News: 10वीं में कंपार्टमेंट आने पर नहर में कूद गई थी छात्रा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
The girl student jumped into the canal after getting compartment in 10th class...
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर में कूदकर जान देने वाली किशोरी की पहचान शिव कॉलोनी निवासी पायल के तौर पर हुई है।
परिजनों का कहना है कि मंगलवार को सीबीएसई 10वीं कक्षा का परिणाम आया था। पायल गणित और साइंस में फेल हो गई थी। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंगलवार को छात्रा पहले नहर किनारे टहल रही थी, तभी उसने वहां बैठे बुजुर्ग से पूछा कि नहर में कितना पानी है। बुजुर्ग ने इसका कारण पूछा तो छात्रा ने कहा कि उसे नहर में कुछ सामान डालना है। बुजुर्ग ने कहा कि नहर में काफी पानी है।
इसके बाद छात्रा ने कुछ दूरी पर जाकर नहर में छलांग लगा दी। बुजुर्ग और आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोर कर्ण ने मौके पर पहुंच कर नहर में सर्च ऑपरेशन चलाकर कुछ समय बाद किशोरी के शव को निकाल लिया था।
विज्ञापन

किशोरी की पहचान न हो पाने के कारण थाना सदर पुलिस ने शव को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के शवगृह रखवा दिया था। इसके बाद बुधवार को थाना सदर पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed