फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl recovered interracial marriages

अंतरजातीय प्रेम विवाह करने वाली लड़की बरामद

Sat, 26 Oct 2013 12:13 AM IST
कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र Updated Sat, 26 Oct 2013 12:13 AM IST
विज्ञापन
The girl recovered interracial marriages
कुरुक्षेत्र के गांव बहलोलपुर में अंतरजातीय प्रेम विवाह करने पर हुई मारपीट को लेकर पुलिस ने लड़की के 21 परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर तीन महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


लड़के के चाचा राजेश की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने चार टीमें गठित कर लड़की को पानीपत के गांव कुताना से बरामद कर लिया है।

गौरतलब है कि गांव बहलोलपुर निवासी राजेश और गांव बालड़ की रहने वाली नेहा ने 17 सितंबर को हाईकोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद नेहा गांव बहलोलपुर में राजेश के साथ रह रही थी। वीरवार को लड़की के परिजन बहलोलपुर आए और नेहा हो अपने साथ ले गए।
विज्ञापन


राजेश के परिजनों ने उन पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है। बाबैन थाने में दी शिकायत में राजेश के चाचा राजेश कुमार ने बताया कि रानी देवी, हंस राज, ईशक लाल, प्रदीप, कीमती लाल, मदन लाल, बलबीर, कृष्ण लाल, रति राम, रणसिंह, धर्मपाल, बालादेवी, जसबीर, अनीता, चंद्रभान, पालाराम, कमलेश व अन्य ने मिलकर उनके घर में घुस कर मारपीट की और उसके भतीजे राजेश कुमार की पत्नी नेहा को अगवा करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच पुलिस अधीक्षक वाई पूर्ण कुमार ने चार टीमें गठित कर नेहा को पानीपत के गांव कुताना से बरामद कर लिया है। उपपुलिस अधीक्षक निर्मल सिंह ने बताया कि इस मामले में कुष्ण लाल, चंद्रभान, प्रदीप, फूल सिंह, अंग्रेज, बाला देवी, कांता व सुषमा को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापामारी जारी है।


पुलिस ने नेहा को नारी निकेतन भेजा
बाबैन थाना के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि प्रेम विवाह करने वाली नेहा का शुक्रवार को मेडिकल करवाया गया। इसके बाद उसे अदालत के आदेश पर करनाल स्थित नारी निकेतन भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed