फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The girl committed suicide by jumping into the canal, police trying to identify her

Karnal News: नहर में छलांग लगाकर युवती ने दी जान, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 08:23 PM IST
विज्ञापन
The girl committed suicide by jumping into the canal, police trying to identify her

विज्ञापन

करनाल। कैथल रोड स्थित नहर पुल के पास एक करीब 18 वर्षीय अज्ञात युवती ने नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया और कुछ ही देर में युवती को नहर से बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार युवती ने एक बुजुर्ग से यह पूछकर कि नहर कितनी गहरी है, उसमें सामान डालना है और अचानक छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गोताखोर कर्ण को सूचना दी। वे अपनी टीम के साथ पहुंचे और तलाश शुरू की। हालांकि युवती की जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह आसपास की कॉलोनी की ही रहने वाली हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी विष्णु मित्र के अनुसार मृतका ने नीले रंग का लोअर और ग्रे रंग की टीशर्ट पहन रखी थी। गले और हाथों में काले धागे भी बंधे हुए थे। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और शिनाख्त की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed