फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The fog cleared but the cold wreaked havoc

Karnal News: कोहरा छटा मगर सर्दी ने बरपाया कहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
The fog cleared but the cold wreaked havoc
लगातार घट रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। शीतलहर चलने से जनजीवन प्रभावित हो गया है। सर्दी के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। कई दिन से सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए हैं जिससे अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान लगातार घट रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 12.1 और न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि हवा चलने से कोहरे से कुछ राहत मिली, लेकिन ठंड ने कंपकंपी बनाए रखी। मौसम विशेषज्ञों ने आगामी 24 घंटे में तापमान लगातार गिरने का अनुमान जताया है।
शनिवार सुबह तेज हवा चलने से कोहरा कम हो गया। दृश्यता सामान्य होने पर लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की, लेकिन शीतलहर चलने से पूरे दिन कड़ाके की ठंड रही। पूरे दिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो पाए। ऐसे में दिन के समय भी सर्दी सताती रही। दिन ढलते ही ठंड फिर हावी हो गई। लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन




मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों में बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में इस बार ठंड का प्रकोप ज्यादा है। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। ठंड गेहूं व सरसों की फसल के लिए फायदेमंद बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed