फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The five accused used to add new gamblers through WhatsApp group

Karnal News: पांचों आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ते थे नए जुआरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
The five accused used to add new gamblers through WhatsApp group
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा की पासी राम कॉलोनी में पकड़े गए सट्टेबाजी के अड्डे के मुख्य आरोपी रिंकू को चौथे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है जबकि पुलिस ने सीआईए और घरौंडा पुलिस की दो टीम का गठन किया है।
इस खेल में शामिल पांचों मुख्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी रिंकू और इसके चार साथी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नए-नए सट्टेबाजों को जोड़ता था। इसके बाद उन्हें घरौंडा के इस मकान की लोकेशन भेजता था। यहां पर नए जुआरी आकर रातभर जुआ खेलते थे। यह काम सुबह 7 बजे तक चलता था। इस काम को चलाने में पकड़े गए आरोपी विजय, अभिषेक, रविंद्र और राकेश उसके सहयोगी थे।
विज्ञापन

सभी रातभर के सट्टा से हुई कमाई का लाभ बांट लेते थे। जबकि पुलिस और बदमाशों के नाम पर रिंकू प्रतिदिन के 50 हजार रुपये अतिरिक्त लेता था। आरोपी रिंकू पांच साल से करनाल में एक अस्पताल चला रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी रिंकू का अपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ 13 अक्तूबर 2023 को सिविल लाइन थाने में चेक बाउंस के दो मामले दर्ज हैं। इनमें 12-13 लाख रुपये की राशि का लेनदेन था। इन दोनों मामलों में रिंकू भगौड़ा घोषित है। वर्ष 2021 में रिंकू के खिलाफ पानीपत में झगड़े का मामला दर्ज है, जिसमें मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसके।अलावा जिन चार आरोपियों विजय शर्मा, रविंद्र, अश्विनी उर्फ शम्मी और राकेश को एक दिन की रिमांड पर लिया था, इन पर पहले भी गैंबलिंग के मामले दर्ज हैं। विजय शर्मा पर गैंबलिंग के दो मामले दर्ज थे, जो निपट चुके हैं।
अश्वनी पर छह मुकदमे थे, जिनमें 2017 में 3 और 2022 में 3 मामले दर्ज हुए थे। राकेश पर दो और रविंद्र पर एक मामला दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed