फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The first week of the new year will be in the grip of fog and cold wave

Karnal News: कोहरे और शीत लहर की चपेट में रहेगा नए साल का पहला हफ्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
The first week of the new year will be in the grip of fog and cold wave
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नव वर्ष की सुबह घने कोहरे से ढकी रही। बादल छाए रहने के कारण पहले दिन के सूर्य की किरणें लोगों तक नहीं पहुंच सकी। यही कारण रहा कि तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठिठुरन बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल के पहले महीने का पहला सप्ताह सर्द ही रहेगा। आसमान पर बादलों की आवाजाही के साथ साथ घना, कभी हल्का कोहरा छाएगा और शीतलहर का प्रकोप भी रह सकता है।
शनिवार का दिन साफ रहा और धूप भी खिली लेकिन रात गहराते ही घने कोहरे ने जिले को ढक लिया। मध्यरात्रि के बाद हाईवे पर भी दृष्यता घटकर 20 से 25 मीटर रह गई, ये कोहरा सुबह नौ बजे तक भी छाया रहा। इसके बाद कोहरा हल्का हुआ और रातभर से रेंग रेंग कर चल रहे वाहनों को गति मिल सकी। आसमान में बादल छाए रहे। ठंडी हवाओं से तापमान करीब एक से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे लुढ़क गया। जिससे ठिठुरन पैदा हो गई। जिसका सीधा असर बाजारों पर भी देखा गया। बाजार रोजमर्रा की अपेक्षा जल्दी बंद हो गए। राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान की जिला कृषि मौसम सेवा के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.योगेश कुमार ने बताया कि उत्तर भारत मे लंबे समय के बाद हाल में आए एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से करनाल में बादलवाही के बीच कही बूंदाबांदी जैसी तो गतिविधियां देखी गई हैं। अब यह पश्चिमी विक्षोभ बारिश/बर्फबारी देकर पहाड़ी इलाकों से आगे निकल चुका है। पहाड़ी इलाकों में हुई ताजा बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ सकता है।
विज्ञापन

पश्चिमी हिमालय में ताजा बर्फ से ढके पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाएं मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के साथ-साथ अधिकतम तापमान में भी कमी ला सकती है। नए साल के पहले हफ्ते के दौरान करनाल में कहीं हल्के तो कहीं घने कोहरे व तीखी शीतलहर का असर देखा जा सकता है। अगले एक हफ्ते का न्यूनतम तापमान की बात करें तो 4 से 6 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। किसानों की सब्जी वाली फसलों का खास ख्याल रखना चाहिए। शेष फसलों को कोई नुकसान की संभावना फिलहाल नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed