{"_id":"6712fc685226dcdc46071449","slug":"the-fire-continues-to-rage-in-the-stubble-even-after-24-hours-karnal-news-c-18-knl1008-502040-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पराली में 24 घंटे के बाद भी धधक रही आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पराली में 24 घंटे के बाद भी धधक रही आग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
निसिंग (करनाल)। औंगद से जुंडला रोड पर स्थित शराब फैक्ट्री हरियाणा लिकर्स की ओर से खरीदे गए फसल अवशेष यानी धान की पराली गट्ठों के स्टॉक में वीरवार की देर रात अचानक आग लग गई। लगातार पांच दमकलों के बुझाने के प्रयासों के बावजूद करीब सात एकड़ में लगे गट्ठे जलकर राख हो गए। इसमें लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है। चौबीस घंटे के बाद भी आग अभी भी धधक रही है।
हालांकि नौ एकड़ में लगी अन्य करोड़ों की गांठों को बचा लिया गया है। क्षेत्र का आलम ये हो गया कि आसपास के कई गांवों के आसमान पर काले धुएं का गुबार छा गया है। फैक्ट्री में फसल अवशेष पराली गट्ठों के स्टॉक करीब 16 एकड़ जमीन में किया जा रहा है। इसमें अज्ञात कारणों से वीरवार की रात करीब नौ बजे आग धधक उठी।
सिक्योरिटी गार्ड से आग लगने की सूचना मिलते ही हरियाणा लिकर्स के प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने तुरंत दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी। करनाल से पांच दमकलें पहुंची। निसिंग थाना प्रभारी जगदीश पांडे एवं जुंडला चौकी प्रभारी राजेश कुमार भी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भी अग्निशमन विभाग द्वारा आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
विज्ञापन
तब बीच से गट्ठों को अलग करके पीछे के खेतों में रखी पराली की गांठों को बचाने का प्रयास किया गया। करीब नौ एकड़ में रखे पराली गट्ठों को किसी तरह बचाया गया लेकिन सात एकड़ में रखे गट्ठों को नहीं बचाया जा सका, जिसमें शुक्रवार की रात नौ बजे के बाद भी आग धधकती रही। पराली गट्ठों के स्टॉक में आग कैसे लगी, इसकी सही जानकारी अभी नहीं हो सकी है। फिलहाल पराली के बने गट्ठों में आग की लपटों से चारों तरफ धुंआ ही धुंआ हो गया।
हरियाणा लिकर्स जुंडला द्वारा स्टॉक किए गए पराली अवशेष गट्ठे एरिया जोकि 16 एकड़ में से एरिया करीब सात एकड़ में लगा स्टॉक जलकर राख हो गया। शराब फैक्ट्री के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते नजर आए लेकिन बताते है कि सात एकड़ खेतों में पराली अवशेषों के करीब बीस स्टॉक लगे हुए थे। करीब सात हजार मीट्रिक टन पराली अवशेष जलकर राख हो गया।