फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The farmers reach with black flags the MLA did not reach

विधायक के घेराव को लेकर डाचर रोड पहुंचे किसान, एक घंटा की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
The farmers reach with black flags the MLA did not  reach
डाचर रोड स्थित श्री कृष्ण गोपाल गोशाला में शनिवार को हुए वार्षिक उत्सव में विधायक धर्मपाल गोंदर के आने की सूचना पर किसान डाचर रोड पहुंच गए। हाथों में काले झंडे लिए किसानों ने करीब एक घंटे तक सड़क पर एकत्रित होकर नारेबाजी की। उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहा, जब तक उन्हें यह नहीं पता चला कि विधायक का कार्यक्रम में आना रद हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को किसानों ने सोशल मीडिया पर संदेश जारी कर विधायक के घेराव की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे सैकड़ों किसान अमृतपाल सिंह व गुलजार सिंह की अध्यक्षता में गुरुद्वारा चौक से नारेबाजी करते हुए डाचर रोड पर एकत्रित हुए। यही वह रास्ता है जहां से गुजर कर विधायक को गोशाला पहुंचना था। नारेबाजी करते हुए किसानों ने कहा कि इलाके के किसानों व अन्य लोगों ने वोट देकर धर्मपाल को विधायक बनाया था, लेकिन जब विधानसभा में हमें वोट देने का समय आया तो उन्होंने किसानों की परवाह न करते हुए कुर्सी को तरजीह दी। विधायक ने विधानसभा में एक बार भी किसानों के हित की बात नहीं की। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते। तब तक गठबंधन सरकार के हर नेता का विरोध जारी रहेगा। नेता गुलजार सिंह ने कहा कि उनका मकसद धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है, बल्कि नेताओं का बहिष्कार करना है। प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

गोशाला प्रधान बोले- कार्यक्रम धार्मिक था, राजनीतिक नहीं
करीब सवा 11 बजे गोशाला प्रधान सुभाष सिंगला प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। किसानों से कहा कि विधायक धर्मपाल को धार्मिक कार्यक्रम में बुलाया गया था न कि किसी राजनीति के कारण। हालांकि अब विधायक का आने का कार्यक्रम रद हो गया है, जिसके बाद किसान शांत हुए। मौके पर गुरलाल सिंह, अमनदीप सिंह, गुरनूर, अमरीक और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक शनिवार को चंडीगढ़ गए थे। कार्यक्रम में क्यों नहीं पहुंचे, इस बारे में कुछ नहीं बता सकता है। -चाहत अरोड़ा, निजी सहायक विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed