फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The farmers in the Mandi's Mandi area are facing a recession, Karnal

मंदी की मार झेल रहे किसानों ने की मंडी में बैठक

Wed, 05 Apr 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल Updated Wed, 05 Apr 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन

खेतों में सब्जी की पैदावार कर मंदी की मार झेल रहे सब्जी विक्रेता किसानों ने आज सब्जी मंडी में एक बैठक आयोजित की। बैठक में मनोज चौधरी, कृष्ण लाल, पृथ्वी सिंह, दीपू गाबा, विजय कुमार, जीता राम, सतबीर, विष्णु राजपूत, माया राम समेत कई किसानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान बीते दिनों महिलाओं द्वारा 150 रुपए से बढ़ाकर दिहाड़ी मजदूरी 200 रुपये करने के मामले पर विचार-विर्मश किया गया। बैठक में किसानों ने कहा कि एक तरफ वह सब्जी पर मंदी की मार झेल रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ खेतों में काम के हिसाब से 200 रुपये प्रति दिन के हिसाब से दिहाड़ी ज्यादा है।

विज्ञापन


ऐसे में किसानों ने कहा कि महिलाओं की दिहाड़ी 150 से बढ़ाकर 170 रुपए दी जाएगी। इसके अलावा, दिहाड़ी पर पहुंची महिलाओं को एक समय की चाय के साथ-साथ एक सप्ताह में दो बार सब्जी भी दी जाएगी। महिलाओं को सुबह-9 बजे खेतों में दिहाड़ी पर पहुंचना होगा। मंडी में आयोजित किसानों की बैठक को संबोधित करते हुए किसान मनोज चौधरी ने कहा कि सभी किसान महिलाओं को 170 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से दिहाड़ी दें। यदि किसी किसान ने महिलाओं को 200 रुपए िप्रिदन के हिसाब से दिहाड़ी दी तो उस पर 11 हजार रुपये जुर्माना भी किया जाऐगा। यह आदेश वीरवार से लागू हो जाऐंगे।
विज्ञापन


मनोज चौधरी ने बताया कि सब्जी की कीमतों में गिरावट के कारण एक तरफ जहां किसान मंदी की मार झेल रहे हैं। वहीं, महिलाओं को 200 रुपए दिहाड़ी देकर किसान घाटे का सौदा बनकर रह जाऐंगे। सभी दिहाड़ीदार मजदूर महिलाओं को 170 रुपये दिहाड़ी प्रतिदिन दी जाऐगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed