{"_id":"583498ed4f1c1b282413b86c","slug":"the-farmers-bought-seeds-of-500-500-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"500-500 के नोट से किसानों ने खरीदा बीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500-500 के नोट से किसानों ने खरीदा बीज
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार द्वारा किसानों के हक में लिए गए फैसले के बाद मंगलवार को किसानों ने हरियाणा बीज विकास निगम के काउंटरों से 500 रुपये के पुराने नोटों से बीज खरीदा। हालांकि, यहां पर किसानों से आईडी ली गई और उनके द्वारा दिए गए नोटों के नंबर भी नोट किए गए। माल रोड स्थित खरीद केंद्र पर सुबह से बीज लेने आए किसानों के पुराने नोट लिए गए। हालांकि, हिदायत के तौर पर किसानों से बीज देने से पहले उनका एक पहचान पत्र लिया गया। साथ ही उनके द्वारा दिए गए नोटों के नंबर भी रजिस्टर में नोट किए गए। बता दें कि फिलहाल बीज लेने वाले किसानों की संख्या कम है, क्योंकि ज्यादातर किसान अगेती बिजाई कर चुके हैं।
विज्ञापन