फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The employees prepared for the Halla Bol demonstration

कर्मचारियों ने हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
The employees prepared for the Halla Bol demonstration
करनाल। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से 12 दिसंबर को कर्मचारियों की मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। मंगलवार को इसकी तैयारी को लेकर जिला प्रधान मलकीत सिंह की अगुवाई में कर्मचारी नेताओं ने विभागों का दौरा किया व कर्मचारियों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण विभाग में बोलते हुए मलकीत सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर जोरदार प्रदर्शन किए जाएंगे। मुख्य मांगाें में बर्खास्त कर्मचारियों की सेवा बहाली, सार्वजनिक विभागों का विस्तार करने, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन व अन्य सुविधाएं, एनपीएस को खत्म कर पुरानी पेंशन बहाली, 25 अगस्त 2014 के मंत्रिमंडल के फैसले अनुसार लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 वेतन व सेवानिवृत्त कर्मियों को पंजाब पैटर्न पर पेंशन, कॉमन कैडर ग्रुप डी कर्मियों का पदोन्नति कोटा बढ़ाने तथा आंगनबाड़ी, मिड-डे-मील, आशा वर्कर, ग्रामीण सफाई कर्मी व वन मजदूरों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा वर्कलोड अनुसार नए पद स्वीकृत कर बेरोजगारों को पक्की नौकरी देने, निजीकरण पर रोक लगाते हुए शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाएं सभी को निशुल्क देने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, बिजली संशोधन बिल 2021, रोड ट्रांसपोर्ट से टी बिल व नए लेबर कोड रद्द करने की मांग है। यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी तो आगामी रणनीति बनाकर निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed