फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The election battle raged on, the challenge before the BJP to maintain its dominance

बजी चुनावी रणभेरी, भाजपा के समक्ष दबदबा कायम रखने की चुनौती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The election battle raged on, the challenge before the BJP to maintain its dominance
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बहुप्रतीक्षित स्थानीय निकायों के आम चुनाव का एलान हो गया है। प्रदेश की 28 नगरपालिकाओं में चार नगरपालिकाएं करनाल जिले की हैं, जिनमें एक-एक अध्यक्ष के साथ-साथ 62 सदस्यों का चुनाव किया जाना है। यह पहला मौका है जब नगरपालिका अध्यक्ष का चुनाव सदस्यों की भांति सीधे मतदाताओं के माध्यम से होगा।
चुनाव की तिथियों का एलान होते ही नगरीय क्षेत्रों में चुनावी माहौल गर्म हो गया है। भावी उम्मीद्वारों ने अपनी सियासी गोटियां बिछानी शुरू कर दी हैं। सबसे अहम बात यह है कि इन चारों नगरपालिकाओं में अध्यक्ष की सीट भाजपा या उसके समर्थित के पास थी, अब भाजपा को यहां अपनी साख को बचाए रखना बड़ी चुनौती होगी। तिथियों के एलान के साथ ही स्थानीय निकायों में चुनावी आचार संहिता लागू हो गई है।
विज्ञापन

पिछला कार्यकाल तो साल भर पहले ही समाप्त हो गया था। सोमवार को हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने 28 नगर पालिकाओं और 18 नगर परिषदों के आम चुनावों की घोषणा कर दी है। जिसके तहत 19 जून को सुबह सात बजे से शाम के छह बजे तक मतदान कराया जाएगा और परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। उम्मीद्वारों द्वारा 30 मई से 4 जून तक सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सिर्फ दो जून को अवकाश रहेगा। नामांकन पत्रों की जांच 6 जून को होगी। सात जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे, इसी दिन चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौंडा : 17 वार्ड, 29 हजार मतदाता
घरौंडा मेें अध्यक्ष (चेयरमैन) का पद अनारक्षित है, इससे पहले यहां अमरीक सिंह चेयरमैन रहे। वह किसी पार्टी से तो नहीं हैं, लेकिन बताते हैं कि जब वे चेयरमैन बने थे, तो उन्हें सर्वसम्मति से चेयरमैन बनाने में सांसद संजय भाटिया व विधायक हरविंद्र कल्याण का सहयोग रहा। इसलिए उन्हें भाजपा समर्थित ही माना जा रहा था, लेकिन इस चुनाव में वह भाजपा के समर्थन से चुनाव लड़ेंगे या नहीं, ये समय ही बताएगा, लेकिन शहर की आबादी करीब 50 हजार से अधिक है, इसमें करीब 29 हजार मतदाता हैं। वार्ड 17 हैं।
निसिंग : 13 वार्ड, 11678 मतदाता
यहां पिछले चेयरमैन सलिंद्र चौहान रहे, वह भाजपा से ही हैं। वार्ड 13 हैं, यहां 11678 मतदाता हैं। आबादी करीब 23 हजार है। यह नगरपालिका 2008 में अस्तित्व में आई थी, पहले चेयरमैन नागेश गोयल रहे, दूसरे चेयरमैन सलिंद्र चौहान बने। अब यहां तीसरे चेयरमैन के लिए चुनाव होगा। यहां भाजपा की अच्छी खासी पकड़ बताई जा रही है, लेकिन इस बार अन्य उम्मीद्वार भी ताल ठोक रहे हैं। जो भाजपा को टक्कर दे सकते हैं।
असंध : 17 वार्ड, 21141 मतदाता
असंध नगरपालिका क्षेत्र की आबादी करीब 35 हजार है, जिसमें 21141 मतदाता हैं। यहां 17 वार्ड हैं। यहां चेयरमैन का पद एससी के लिए आरक्षित है। दीपक छाबड़ा चेयरमैन रहे हैं। जो भाजपा से जुड़े हैं। वार्डो का आरक्षण यहां भी तय हो चुका है। सामान्य वर्ग से 11 वार्ड हैं, चार एससी व दो बीसी के लिए आरक्षित हैं। यहां भी इस बार कई उम्मीद्वारों के ताल ठोकने की संभावना है। यहां भी भाजपा को अपनी साख बचाने के लिए मेहनत करनी होगी।

तरावड़ी : 15 वार्ड, 18804 मतदाता
तरावड़ी में 15 वार्ड हैं, कुल मतदाता 18804 हैं। अध्यक्ष व सदस्यों के लिए ये छठा चुनाव होगा। पहला चुनाव 1987 में हुआ। पहले पालिकाध्यक्ष लाला धन्नु राम बने थे। आठ वार्ड सामान्य के लिए हैं, वार्ड 4,14,15 सामान्य महिला के लिए और वार्ड 7, 13 एससी महिला के लिए और वार्ड 2 व 6 पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यहां की पिछली चेयरमैन रेखा कबीरपंथी हैं, जो भाजपा के पूर्व विधायक भगवान दास कबीरपंथी की भाभी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed