{"_id":"6137caef8ebc3e264c116f9f","slug":"the-dumper-hit-the-bike-the-woman-died-on-the-spot-karnal-news-knl82474690","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौके पर मौत
विज्ञापन
करनाल। असंध से दवाई लेकर लौट रहे दंपती को जींद बाईपास के पास पीछे से आए तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। डंपर चालक मौके से भाग निकला है।
अरडाना गांव निवासी बबूल ने बताया कि मंगलवार को किसी कार्य से असंध गया था। वहीं पर उसका बंदराला निवासी जीजा राजिंद्र सिंह व बहन बलविंद्र कौर भी दवाई लेने के लिए आई थी। दोनो रास्ते में मिले। कुछ देर बात करके दोनों अपने गांव बंदराला की ओर बाइक पर सवार होकर चले गए। दोपहर बाद सवा दो बजे दोनों जब जींद बाईपास से आगे निकले तो एक तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचा।
डंपर चालक मौके से भाग चुका था। उसकी बहन बलविंद्र कौर की मौके पर ही मौत हो गई थी। जीजा किसी तरह बच गया। घटना की सूचना असंध थाना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।