{"_id":"5e3b30578ebc3ee5ad3b420d","slug":"the-dtp-received-threats-after-the-bjp-leader-acted-on-the-dhaba-karnal-news-knl211243171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबों पर कार्रवाई पर डीटीपी का मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबों पर कार्रवाई पर डीटीपी का मिली धमकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाइवे पर अवैध ढाबों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले जिला नगर योजनाकार अधिकारी को धमकी मिलनी शुरू हो गई है। जिला नगर योजनाकार ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। हालांकि, अभी तक किसी के खिलाफ केस दर्ज नहीं हुआ है।
बीती तीन फरवरी को जिला नगर योजनाकार विक्रम सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ घरौंडा रेस्ट हाउस के सामने दो ढाबों को ध्वस्त किया था। इस दौरान भाजपा के एक नेता का ढाबा भी विभाग द्वारा तोड़ा गया था। इस बीच डीटीपी के साथ तीखी नोंकझोंक भी हुई थी। ढाबा मालिकों ने डीटीपी पर कई तरह के आरोप भी लगाए थे। मजबूरन टीम को सत्तारूढ़ दल के नेता के ढाबे पर कार्रवाई बीच में ही रोकनी पड़ी थी। ढाबों के खिलाफ डीटीपी के एक्शन से अन्य ढाबा मालिकों में भी हड़कंप का माहौल बना हुआ है। दूसरी ओर डीटीपी विक्रम सिंह का आरोप है कि उसे धमकी भरे फोन कॉल आने शुरू हो गए हैं। उ्न्हें फोन पर सीधी धमकी दी जा रही है। डीटीपी के मुताबिक, ढाबा मालिकों के शुभचिंतकों की फोन कॉल आ रही हैं कि ढाबा पर कार्रवाई ना की जाए, लेकिन एक फोन कॉल में उनको देख लेने की धमकी दी है। इस नंबर की रिकॉर्डिंग के साथ उन्होंने पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी है। इस बारे में एसपी सुरेंद्र भौरिया का कहना है कि फिलहाल ऐसी कोई शिकायत मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर कोई शिकायत आई है तो उसकी जांच कराई जाएगी।