फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The driver misbehaved with the taxi driver and was dismissed.

Karnal News: ड्राइवर ने टैक्सी चालक से की अभद्रता, बर्खास्त

Mon, 23 Feb 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 23 Feb 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The driver misbehaved with the taxi driver and was dismissed.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


घरौंडा। बसताड़ा टोल प्लाजा के पास हरियाणा रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो की बस और एक टैक्सी चालक के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद विभाग ने संबंधित बस चालक को सेवा से हटा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। बस चालक की पहचान करनाल निवासी दीपक के रूप में हुई है।
पानीपत जिले के नैन गांव निवासी विशाल 12 फरवरी को अपनी टैक्सी में दिल्ली से एक परिवार को लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे। बसताड़ा टोल प्लाजा के समीप पहुंचे, तभी हरियाणा रोडवेज की एक बस ने कथित रूप से तेज रफ्तार में उसकी कार को ओवरटेक किया। टैक्सी चालक का आरोप है कि बस ने उसकी गाड़ी को इस तरह से ओवरटेक किया कि वाहन अनियंत्रित होने की स्थिति में आ गया और बड़ा हादसा होते-होते बचा। कार में सवार परिवार घबरा गया, हालांकि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन


घटना के बाद टैक्सी चालक ने बस को रुकवाकर चालक से बात करने की कोशिश की लेकिन आरोप है कि बस चालक ने अभद्र व्यवहार किया। गाली-गलौज की और धमकी भी दी। टैक्सी चालक ने आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल की। विशाल को पुलिस ने बताया कि बस को आगे रोक लिया गया है लेकिन मौके पर पहुंचने पर न बस मिली और न ही पुलिसकर्मी मौजूद थे। टैक्सी चालक ने इस संबंध में मधुबन थाने में लिखित शिकायत दी। जब तत्काल स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई तो उन्होंने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के जीएम शेर सिंह ने संज्ञान लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बस किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित हो रही थी, इसलिए विभाग ने ठेकेदार को निर्देश देकर चालक दीपक को सेवा से हटा दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मामले में मधुबन थाना प्रभारी गौरव पूनिया का कहना है कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, तुरंत जांच शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि संबंधित ड्राइवर को दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है और जो भी उचित कानूनी कार्रवाई बनती है, वह अमल में लाई जाएगी।


52 सेकंड का है वीडियोवीडियो 52 सेकंड का है। इसमें बस और टैक्सी बेहद करीब दिखाई देते हैं। दोनों चालकों के बीच तीखी बहस हो रही है। बस चालक इशारे करते हुए कहता है कि जो करना है कर लो। नाम पूछे जाने पर खुद को जीजा बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed