फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The district civil hospital is being rejuvenated, better facilities will be available

Karnal News: जिला नागरिक अस्पताल का हो रहा कायाकल्प, मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The district civil hospital is being rejuvenated, better facilities will be available
करनाल। जिला नागरिक अस्पताल का कायाकल्प किया जा रहा है। जल्द ही और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। तीन करोड़ रुपये से काम कराया जा रहा है। जिला नागरिक अस्पताल की पुरानी इमारत की मरम्मत 1996 के बाद नहीं हुई थी। इमारत की मरम्मत कराई जा रही है। मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए नई कुर्सियां लगेंगी। शौचालयों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

अस्पताल में 35 नए शौचालय बनाए जाएंगे। पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। अभी शौचालय बदहाल हैं। कई में दरवाजे तक नहीं हैं। काम पूरा होने के बाद मरीजों और स्टाफ को लंबे समय से हो रही परेशानी से निजात मिलेगी। परिसर में मरीजों और तीमारदारों के बैठने के लिए नई लोहे की कुर्सियां भी लगाई जाएंगी। परिसर में लगीं कई बेंच खराब हो गई थीं।पुराने भवन के अंदर, पार्किंग में काम शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी विभाग से एसडीओ अनिल दहिया ने बताया कि नवीनीकरण के तहत ब्लड बैंक और ट्रॉमा सेंटर की पूरी इमारत में टाइल्स और पुराने भवन में 35 नए टॉयलेट बनाने का काम किया जा रहा है। इससे मरीजों व स्टाफ को लंबे समय से हो रही परेशानियों से राहत मिलेगी। सीएमओ डॉ. पूनम चौधरी ने कहा कि आईसीयू व एचडीयू वार्ड का काम भी लगभग पूरा होने की स्थिति में है। मुख्यमंत्री इसका उद्घाटन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed