फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The Deputy Commissioner visited the four municipal constituencies and checked the arrangements

उपायुक्त ने चारों नगर पालिका चुनाव क्षेत्रों का दौरा कर जांचे प्रबंध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
The Deputy Commissioner visited the four municipal constituencies and checked the arrangements
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त विक्रम सिंह नगरपालिका चुनाव को लेकर नारायणगढ़ में बनाये गये - फोटो : Ambala
करनाल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनीश यादव ने शनिवार को घरौंडा, तरावड़ी, निसिंग व असंध नगर पालिका चुनाव क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां चुनाव संबंधित प्रशासन की ओर से किए गए प्रबंधों का जायजा लिया। उपायुक्त ने पोलिंग बूथों, मतगणना केंद्रों और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। संबंधित रिटर्निंग अधिकारी, तहसीलदार और नगर पालिका सचिवों को उन्होंने सुरक्षा व चौकसी के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी प्रबंध प्लान के अनुसार हों। मतगणना के लिए निर्धारित संख्या में मेज लगाई जाएं, हॉल में आरओ के बैठने के लिए अलग से व्यवस्था हो, चुनावी उम्मीदवारों के प्रवेश का रास्ता अलग से हो और उनके लिए उचित तरीके से बैरीकेटिंग लगाई जाए। समस्त मतगणना की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी की निगरानी होनी चाहिए। स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखने के लिए जिस स्टाफ की ड्यूटी लगे, उसे प्रशिक्षण दिया जाए। ईवीएम और चुनावी किट वितरण के लिए भी लगाए गए स्टाफ का प्रशिक्षण होना चाहिए ताकि बाद में कोई परेशानी न हो। मतदान केंद्र पर लगाए गए स्टाफ और सामान के लिए बसों की व्यवस्था हो। सभी नगर पालिकाओं में 19 जून को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 22 जून को सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी। ब्यूरो
विज्ञापन

चेयरमैन के 9 और पार्षद के लिए 48 उम्मीदवार
घरौंडा। उपायुक्त ने घरौंडा नगर पालिका चुनाव के लिए मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए मतगणना केंद्र और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। आरओ अभय सिंह जांगड़ा ने बताया कि यहां बैडमिंटन हॉल को मतगणना केंद्र बनाया है, साथ ही एक अन्य भवन में ईवीएम के लिए स्ट्रांग रूम होगा। घरौंडा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए 9 उम्मीदवार और पार्षद के लिए 48 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 17 वार्डों के लिए 33 बूथ बनाए गए हैं। 28880 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

43 उम्मीदवार मैदान में
तरावड़ी। उपायुक्त ने तरावड़ी नगर पालिका चुनावों के प्रबंधों का जायजा लेने के लिए अनाज मंडी में स्थित किसान भवन का निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि किसान भवन के ऊपर के कमरे में स्ट्रांग रूम बनाया है, भूतल पर बने हाल में मतगणना करवाई जाएगी। उपायुक्त ने कुछ बूथों का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष पद के लिए चार और पार्षद पद के लिए 39 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कुल 15 वार्ड और 22 बूथ हैं, 18804 मतदाता हैं।
13 वार्डों में 11678 मतदाता
निसिंग। उपायुक्त ने निसिंग नगर पालिका में हो रहे आम चुनाव के दृष्टिगत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। रिटर्निंग अधिकारी अदिति ने प्रबंधों की जानकारी दी। यहां वार्ड 13 और 11678 मतदाता हैं। आबादी करीब 23 हजार है। यह नगरपालिका 2008 में अस्तित्व में आई थी। उपायुक्त ने वार्ड नंबर 3 के ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूल में स्थापित पॉलिंग बूथ का भी निरीक्षण किया। अध्यक्ष के लिए छह और पार्षद पदों के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में हैं।

27 मतदान केंद्र किए स्थापित
असंध। उपायुक्त ने इसके बाद असंध नगर पालिका में चुनावों को लेकर बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में स्थापित किए गए स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय असंध में स्थापित वार्ड नंबर 5 के पॉलिंग बूथ की व्यवस्थाओं के बारे रिटर्निंग अधिकारी मनदीप कुमार से जानकारी ली। नगर पालिका असंध के 17 वार्डों के लिए चुनाव के लिए 27 मतदान केंद्र स्थापित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए नौ और पार्षद पद के कुल 38 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed