फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The decomposed body of an elderly man was found in a closed room near Nirmal Kutiya.

Karnal News: निर्मल कुटिया के पास बंद कमरे में मिला बुजुर्ग का सड़ा हुआ शव

Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 11 Nov 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
The decomposed body of an elderly man was found in a closed room near Nirmal Kutiya.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। निर्मल कुटिया चौक के पास फुटपाथ पर बने बंद कमरे से करीब 65 साल के बुजुर्ग का शव मिला। आसपास के लोगों ने दुर्गंध आने पर थाना सिविल लाइन में शिकायत की थी।
सोमवार दोपहर को पुलिस और अपना आशियाना संस्था की टीम मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़ा गया। शव सड़ चुका था। शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शव को कई जगहों से चुहों ने कुतर लिया था। शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। अपना आशियाना टीम के सेवादार राजकुमार अरोड़ा ने बताया कि रविवार की देर रात को फोन किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस में भी शिकायत की गई थी कि निर्मल कुटिया के पास सर्विस लेन पर एक छोटे से कमरे के अंदर से दुर्गंध आ रही है। दरवाजा खटखटाने पर कोई खोल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के साथ उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो पड़ा था। कमरे के अंदर से गिरी नामक व्यक्ति का आधार कार्ड मिला है। लेकिन वह किसी अन्य का है। आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग कमरे में रहते थे और निर्मल कुटिया में खाना खाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed