फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The decision to provide government jobs to people from the affected Sikh families was appreciated

Karnal News: पीड़ित सिख परिवारों के लोगों को सरकारी नौकरी देने के निर्णय की सराहना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
The decision to provide government jobs to people from the affected Sikh families was appreciated
07... जानकारी देते शिरोमणि अकाली दल आजाद के प्रमुख एचएसजीपीसी धर्म प्रचार के चेयरमैन जत्थेदार ब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। शिरोमणि अकाली दल आजाद के प्रमुख एवं एचएसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में मारे गए परिवारों के लोगों को सरकारी नौकरी देने का निर्णय सराहनीय है। इसके लिए प्रदेश की सिख संगत मुख्यमंत्री का अभिनंदन करेगी।
दादूवाल वीरवार को करनाल स्थित गुरुपर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान वरिंदर सिंह के निवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि 41 साल बाद किसी को दंगा पीड़ित सिख परिवारों की याद तो आई। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दंगों में मारे गए सिख परिवारों को मुआवजा दिलाया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के निर्णय का अनुसरण देश की अन्य राज्य सरकारों को भी करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से पूरे देश में हरियाणा की तर्ज पर सिख दंगों में मारे गए परिवारों को नौकरी देने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने हरियाणा सिख गुरुद्वारा एक्ट में संशोधन करने का समर्थन करते हुए कहा कि जो अधिकार ज्यूडीशियल आयोग को दिए हैं, वह सही है। कमेटी पर किसी न किसी का अंकुश तो होना ही चाहिए, ताकि उनकी मनमानी पर विराम लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एचएसजीपीसी के जो सदस्य नशा करते हैं, उन्हें खुद अपने पद से हट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में जो बाढ़ आई हैं उसमें पीड़ित परिवारों के साथ एचएसजीपीसी खड़ी है। हरियाणा के सिख उनकी मदद करेंगे। इस अवसर पर महासचिव इंद्रपाल सिंह, गुलाब सिंह मूनक, तेजेंद्र पाल सिंह डिंपी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed