{"_id":"5eb711628ebc3e904a749589","slug":"the-daughter-reached-police-station-with-complaint-against-her-mother-karnal-news-knl30474913","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-बेटी हुई आमने-सामने, चल रहे हैं समझौते के प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-बेटी हुई आमने-सामने, चल रहे हैं समझौते के प्रयास
विज्ञापन
एक बेटी अपनी मां के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंच गयी। आरोप है कि मां उसे ही मारना चाहती है। शिकायत पर पुलिस ने मां को थाने बुलाया, जहां दोनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मां-बेटी के विवाद की जांच की जा रही है।
गांव कुंजपुरा निवासी प्रेमलता की शादी करीब दो दशक पूर्व उत्तर प्रदेश के सहारनपुर क्षेत्र में हुई थी। घर की परिस्थितियां बिगड़ने के बाद वह अपनी दो साल की बेटी को लेकर ससुराल से अपने पीहर कुंजपुरा में आकर बस गई। मेहनत मजदूरी कर पेट गुजारा चलाते हुए प्रेमलता ने लाड़ प्यार के साथ मासूम बेटी का लालन-पालन किया। समय बीतने के साथ बेटी ने इंटर पास किया और एएनएम का कोर्स कंप्लीट कर रोजगार पात्र बन गई। इसके बाद मां बेटी के बीच विश्वास व प्यार के रिश्ते की नींव लड़खड़ाने लगी। आए दिन विवाद पनपने लगा। हालात यहां तक पहुंच गए कि जान बचाने की गुहार लगाते हुए बेटी पुलिस के पास पहुंच गयी। आरोप लगाया कि उसकी मां उसे मारना चाहती हैं, जबकि मां का कहना है कि उसके लाड़ प्यार का पुत्री ने ऐसा सिला दिया, जिसकी उसने कल्पना भी नहीं की थी। मां का कहना है कि जिस इकलौती बेटी को उसने परिवार बिखरने के बाद बेहद लाड़ प्यार से पाला हो वह उसका बुरा कैसे सोच सकती है। महिला ने बेटी के आरोप को निराधार बताया। समाचार लिखे जाने तक मामले में समझौते के प्रयास जारी थे। इस संबंध में जांच अधिकारी का कहना है कि मां बेटी के बीच का विवाद है। अभी इसमें कुछ नहीं कहा जा सकता। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।