{"_id":"5f1758bd8ebc3e9fed06c2a0","slug":"the-daughter-filled-the-flight-after-beating-the-sons-karnal-news-knl38128228","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटों को पछाड़ बेटियों ने भरी ऊंची उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटों को पछाड़ बेटियों ने भरी ऊंची उड़ान
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में हमारी लाडो ने मान बढ़ाया है। पहले छह स्थानों पर बेटों को बेटियों ने पीछे छोड़ दिया और बेहतर परिणाम लाकर अभिभावकों का नाम रोशन किया। बोर्ड की ओर से जारी जिले के टॉप-7 की सूची में 12 विद्यार्थियों के नाम हैं। खास बात यह है कि इनमें पहले छह स्थानों के अलावा सातवें नंबर पर आए चार विद्यार्थियों में भी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी इन आधी आबादी मानी जाने वाली बेटियों की है। वहीं नाम रोशन करने वाले इन 12 विद्यार्थियों में 10 ग्रामीण स्कूलों से हैं। यानी शहर के स्कूलों से ग्रामीण स्कूल बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। आर्ट्स संकाय से भरत पब्लिक स्कूल रिंडल की सीमा देवी ने 492 अंक के साथ जिले में टॉप किया है। टॉप-7 की इस सूची में मेडिकल का एक भी विद्यार्थी नहीं है, जबकि एक साइंस, चार आर्ट्स और सात कॉमर्स स्ट्रीम के होनहार हैं। अधिकारियों के अनुसार 75 प्रतिशत बेटियां पास हुई हैं।
पहला स्थान ग्रामीण तो दूसरा शहर का
पहले स्थान पर इस बार भी ग्रामीण स्कूल की बेटियां हैं। दूसरा स्थान शहर की झोली में आया है। पहला स्थान पर सीमा देवी और दूसरे पर संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल निर्मल धाम की प्रीति कुमारी ने कॉमर्स में 490 अंक के साथ पाया है। हालांकि कॉमर्स संकाय में प्रीति का पहला स्थान है।
सरकारी पर प्राइवेट स्कूल भारी.. महज दो ग्रामीण स्कूलों की उपलब्धि
टॉप-7 में आए 12 विद्यार्थियों में से 10 विद्यार्थी प्राइवेट स्कूलों से हैं। महज दो ही सरकारी स्कूलों के इस सूची में अपनी जगह बना पाए हैं। इनमें भी शहर का कोई नहीं है। पांचवें स्थान पर गोल्ली और सातवें पर कैमला गांव का सरकारी स्कूल है। यानी सक्षम परीक्षा, डिजिटल प्लेटफार्म और अतिरिक्त कक्षाएं लगाने के बाद भी सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से पिछड़े हैं।
विज्ञापन
2017 से बेटियों का शानदार प्रदर्शन
ओवरऑल रिजल्ट में भी इस बार बेटियों ने बेटों को पीछे छोड़ा है। हालांकि अपना पासिंग प्रतिशत पिछली बार से नहीं बढ़ा सकी। गत वर्ष भी बेटियों का पासिंग प्रतिशत 75 प्रतिशत था, इस बार भी इतना है। लगातार वर्ष 2017 से ही इस पासिंग ग्राफ में वृद्धि हो रही है। तब 71.67 प्रतिशत लड़कियां पास हुई थी।
इस साल इतनी बेटियां हुई पास
वर्ष - पास (प्रतिशत)
2020 - 75
2019 - 75
2018 - 72.73
2017 - 71.67
टॉप-7 स्थानों पर ये रहे जिले के होनहार-
1. सीमा देवी- 492 अंक, भरत पब्लिक स्कूल रिंडल। आर्ट्स
2. प्रीति कुमारी- 490 अंक, संत निक्का सिंह पब्लिक स्कूल निर्मल धाम। कॉमर्स
3. रश्मी पाल- 488 अंक, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, मटक माजरी इंद्री। कॉमर्स
4. नवनीत कौर- 487 अंक, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, मटक माजरी इंद्री। कॉमर्स
5. मोना- 486 अंक, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, मटक माजरी, इंद्री। कॉमर्स
5. तमन्ना- 486 अंक, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गोल्ली, आर्ट्स
6. कृतिका- 485 अंक, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल राहड़ा, आर्ट्स
6. साक्षी भूरमन- 485 अंक, पारस पब्लिक स्कूल निर्मल विहार, करनाल। साइंस
7. अमृत कौर- 484 अंक, आनंद पब्लिक स्कूल, निगदू, कॉमर्स
7. अंकुर- 484 अंक, दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल बल्ला, कॉमर्स
7. बिक्रम सिंह- 484 अंक, महर्षि वेदव्यास सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बस्तली, कॉमर्स
7. पल्लवी- 484 अंक, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कैमला, आर्ट्स