फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The cylinder will be booked after 25 days in the city and 45 days in the rural areas.

Karnal News: शहर में 25 दिन और ग्रामीण में 45 दिन बाद बुक होगा सिलिंडर

Sun, 05 Apr 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 05 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
The cylinder will be booked after 25 days in the city and 45 days in the rural areas.
अमर उजाला में प्रकाशित खब
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में अब घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति शहरी और ग्रामीण एरिया के हिसाब से होगी। शहरी एरिया में 25 दिन और ग्रामीण में 45 दिन बाद सिलिंडर बुक होगा। सरकार ने इसे स्पष्ट किया है कि अगर आपका कनेक्शन ग्रामीण एरिया में है तो आपकी सिलिंडर की बुकिंग 45 दिन बाद ही होगी। खास बात ये है कि इसके बाद एजेंसी पर निर्भर करेगा कि वह सिलिंडर कितने दिन में डिलीवर कर रही है। जिले की कुछ एजेंसियां तो एक ही दिन में सिलिंडर दे रही हैं तो कुछ आठ दिन तक सिलिंडर देने का काम कर रही हैं।
शनिवार को खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय की ओर से एक वीडियो संदेश भी जारी किया गया। इसमें बताया गया है कि शहरी क्षेत्र में 25 और ग्रामीण में 45 दिन बाद सिलिंडर बुक हो सकेगा। इससे जिले के करीब 4.5 लाख एलपीजी उपभोक्ताओं की असमंजस की स्थिति अब दूर होगी। इस मुद्दे को अमर उजाला ने अपने 30 मार्च के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अमर उजाला ने इसकी पहले ही पड़ताल कर ली थी।
विज्ञापन

20 जगहों से 59 सिलिंडर जब्त किए
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गैस की कालाबाजारी को रोकने के लिए हर जिले में टीम गठित की है। जिले में अब तक 20 जगहों पर जांच कर विभाग ने 59 सिलिंडर जब्त किए हैं। अब तक किसी भी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक
उपायुक्त उत्तम सिंह ने बताया कि जिले में घरेलू गैस (एलपीजी), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। सप्लाई चेन सुचारू रूप से कार्य कर रही है। किसी भी प्रकार की किल्लत नहीं है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। सोशल मीडिया या व्हाट्सएप पर चल रही भ्रामक खबरों और अफवाहों पर बिल्कुल भरोसा न करें।

कंट्रोल रूम नंबर 0184-2285963 पर करें संपर्क
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से शहरी एरिया में 25 दिन और ग्रामीण एरिया में 45 दिन बाद सिलिंडर बुक करवाने का आदेश आया है। समस्या आने पर कंट्रोल रूम नंबर 0184-2285963 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed