फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The criminals who robbed one and a half lakh rupees from the jeweler are out of police's reach.

Karnal News: सराफ से डेढ़ लाख रुपये लूटने वाले बदमाश पुलिस की पकड़ से बाहर

Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 04 Jan 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
The criminals who robbed one and a half lakh rupees from the jeweler are out of police's reach.
करनाल। तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीराम सराफ की दुकान संचालक साजन कालड़ा से पिस्टल के बल पर हुई डेढ़ लाख रुपये की लूट की वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने वारदात की सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद भी लुटेरों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस फिलहाल आरोपियों की पहचान के लिए कॉल डंप व साइबर की मदद ले रही है। ताकि लुटेरों की पहचान करके गिरफ्तारी की जा सके। मंगलवार रात को 8:15 बजे तरावड़ी के करनाली गेट स्थित मुंशीराम सराफ के मालिक साजन कालड़ा अपनी दुकान में बैठे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे। दो युवक उनकी दुकान के अंदर आ गए। एक युवक बाइक लेकर नजदीक ही सोनू मोनू गारमेंटस की दुकान के पास बाइक चालू करके खड़ा रहा। उनकी दुकान के अंदर पहुंचे दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर उनसे नकदी देने की बात कही। सराफ ने डर के कारण दुकान के अंदर गल्ले में रखी करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी उन्हें सौंप दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने सराफ की दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। ताकि आरोपियों की बाइक के नंबर से पहचान की जा सके। तरावड़ी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। सीसीटीवी के आधार पर पहचान के प्रयास जारी हैं। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed