{"_id":"692cac460254cb5b3301f7f1","slug":"the-cremation-ground-of-pakkheda-will-be-renovated-at-a-cost-of-rs-1474-lakh-karnal-news-c-18-knl1018-791127-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: पक्काखेड़ा के श्मशान घाट का 14.74 लाख से होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: पक्काखेड़ा के श्मशान घाट का 14.74 लाख से होगा जीर्णोद्धार
Mon, 01 Dec 2025 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 01 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
असंध/करनाल। असंध विधायक योगेंद्र राणा ने रविवार को गांव पक्काखेड़ा में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। करीब 14.74 लाख रुपये की लागत से श्मशान घाट के जीर्णोद्धार और लगभग 9.97 लाख की लागत से छज्जू वाला तालाब का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 128 वें संस्करण को पार्टी के पदाधिकारियों के साथ सुना। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को गति देते हुए घर-घर जाकर संकल्पपत्र वितरित किए। जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, महामंत्री आशीष, पक्का खेड़ा सरपंच अशोक, बूथ अध्यक्ष प्रवीण पाल, मेहर सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन