फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The cows have missed, the mountains have been missed, the mother has gone abroad.

गौ छूटी गे, पहाड़ छूटी गे, परदेश जाणा मां मेरो जिया रूठि गे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
The cows have missed, the mountains have been missed, the mother has gone abroad.
काली दास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। सं?
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। कालीदास रंगशाला में रविवार को उत्तराखंड की संस्कृति की बयार बही। पहाड़ों की पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने पर विवश कर दिया। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मां गंगे की डोली निकालकर किया गया। कलाकारों ने पहाड़ी लोक गीतों से उत्तराखंडी संस्कृति से सराबोर कर दिया। लोक गायक प्रकाश काला ने ‘न गढ़वाली, न कुमाऊंनी, हम उत्तराखंडी हैं’ गाकर सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया। लोक गायिका कविता ने ‘गौ छूटि गे, पहाड़ छूटी गे, परदेश जाणा मां मेरो जिया रूठि गे’ गीत प्रस्तुत किया जिससे दर्शक भाव विभोर हो गए।
उत्तराखंड सभा के संयोजन में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में उत्तराखंड के करनाल में रह रहे सैकड़ों परिवार समय से पहले ही पहुंच गए थे। दर्शक दीर्घा भरी थी। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचीं मेयर रेनू बाला गुप्ता ने उत्तराखंडी समाज को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड समाज के लोगों का हर संभव सहयोग किया जाएगा। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की ओर से समाज को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार हरियाणा को हरि की धरती कहा जाता है, उसी प्रकार प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से भरपूर उत्तराखंड को देव भूमि कहा जाता है। दोनों राज्यों के लोग आपस में अतिथि देवो भव की संस्कृति का निर्वाह करते हुए परस्पर प्रेमभाव के साथ रहते हैं। भाजपा सरकार उत्तराखंडी समाज की सदैव ऋणी रहेगी। व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कृष्ण लाल तनेजा ने भी समाज को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उत्तराखंड प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ओमप्रकाश भट्ट ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उत्तराखंड के लोगों को विशेष सम्मान मिल रहा है। जिला प्रधान पूर्णचंद पांथरी ने कहा कि वर्तमान सरकार एक भारत श्रेष्ठ भारत की मूल भावना पर कार्य करते हुए समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
विज्ञापन

लोक गायक प्रकाश काला, गायक पन्नू गोसाई, गौरव पंथ और कविता ने उत्तराखंड राज्य की गौरव गाथा को प्रस्तुत किया। उत्तराखंड सभा की ओर से प्रधान पूर्णचंद पांथरी, महासचिव हरीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश शर्मा, रमेश बलोदी, भोपाल सिंह आर्य, धीरज सिंह रावत, आनंद सिंह बिष्ठ और चंदू मोहन रावत सहित अन्य सदस्यों ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मौके पर भारी संख्या में उत्तराखंड सभा, कुमाऊं विकास परिषद, गढ़वाल सभा व समस्त उत्तराखंडी समाज से जुड़े लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटद्वार-रामनगर के लिए भी शुरू होगी बस सेवा
बोली, भाषा, गीत और संस्कृति ही हमारी पहचान : परिवहन मंत्री
- उत्तराखंड सभा को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पांच लाख रुपये देने की घोषणा की
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी बोली, भाषा, गीत और संस्कृति ही हमारी पहचान है। हम जहां भी रहें, हमें अपनी संस्कृति से सदैव जुड़े रहना चाहिए। उत्तराखंड सभा की मांग पर करनाल से उत्तराखंड के कोटद्वार और रामनगर की ओर बस सेवा शुरू करने का एलान करने के साथ ही रोडवेज महाप्रबंधक को निर्देश दिए। उन्होंने अपने निजी कोष से उत्तराखंड सभा को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के कार्यकाल में हुई थी और यह उत्तराखंड के लोगों के लंबे समय के संघर्ष का परिणाम था। मंत्री ने कहा कि हरियाणा और उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक परिस्थितियां अलग होने के बावजूद दोनों राज्यों में बहुत सी समानताएं हैं। दोनों राज्यों में निकटता होने के कारण कृषि और बागवानी के क्षेत्र में भी अनुभव साझा करते हुए बेहतर काम किया है।

काली दास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में  ताली बजाकर कलाकार का स्वागत करत

काली दास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ताली बजाकर कलाकार का स्वागत करत

काली दास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। सं?

काली दास रंगशाला में उत्तराखंड सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। सं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed