{"_id":"6942fb9b6bcdfde03403ab64","slug":"the-couple-had-a-fight-after-their-affair-was-discovered-karnal-news-c-18-knl1018-803894-2025-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रेम प्रसंग का पता लगने पर दंपती में चल रहा था झगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रेम प्रसंग का पता लगने पर दंपती में चल रहा था झगड़ा
Thu, 18 Dec 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 18 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। असंध की राइस मिल में काम करने वाले अरड़ाना गांव निवासी मुनीम कर्मवीर को अप्रैल 2024 में उनकी पत्नी पूनम और पड़ोसी प्रदीप के प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया था। इसी बात पर पति-पत्नी का अक्सर झगड़ा रहता था। वहीं कर्मवीर दरबारा कॉलोनी में जिस मकान में रहता था वो कर्मवीर और आरोपी प्रदीप दोनों का था। प्रेम प्रसंग के बाद कर्मवीर लगातार मकान उनके (कर्मवीर) के नाम करवाने की बात कहता रहा। लेकिन प्रदीप ने मकान नाम नहीं करवाया, जबकि कर्मवीर के घर का खर्च भी आरोपी प्रदीप उठाता था। इसलिए कर्मवीर को रास्ते से हटाने के लिए मृतक की पत्नी पूनम और आरोपी प्रेमी प्रदीप ने हत्या की साजिश रची। बाद में दोनों ने कर्मवीर की सास रोशनी, साले मोहित को भी अपने पक्ष में कर लिया। वहीं 12 सितंबर 2024 को सुबह चार बजे आरोपी मोहित और मनीष ने सोते हुए कर्मवीर के पैर दबा लिए और आरोपी प्रदीप ने चादर से गला दबाकर हत्या कर दी।
यह खुलासा असंध सीआईए की पूछताछ के दौरान आरोपियों ने किया है। बुधवार को पुलिस ने चारों को ले जाकर हत्या की जगह की निशानदेही करवाई और नक्शा बनाया। अब पुलिस ने मामले में शामिल चौथे आरोपी मुनीष को प्रोडक्शन वारंट पर लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। असंध सीआईए प्रभारी सुलेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मवीर को पत्नी पूनम और प्रेमी प्रदीप के प्रेम संबंध में पता लगने और मकान को नाम करवाने को लेकर हत्या की गई है। पुलिस ने मामले में आरोपी पत्नी पूनम, दरबारा कॉलोनी निवासी प्रेमी प्रदीप, जिंद के पहलवा गांव निवासी मृतक के साले मोहित और उसकी सास रोशनी को गिरफ्तार करके चार दिन के रिमांड पर लिया था। अब रिमांड के दौरान ये खुलासा हुआ है। अभी आरोपियों से मोबाइल बरामद किए जाने हैं। जबकि चादर को बरामद कर लिया है।
अरड़ाना गांव निवासी संजय ने असंध पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि उनका भाई असंध में रहता था। वो राइस मिल में मुनीम का काम करता था। 12 सितंबर 2024 को सुबह चार बजे उनके पास उनकी भाभी पूनम देवी का फोन आया था। उन्होंने कहा था कि कर्मबीर कुछ भी बोल नहीं रहा है। जब वो और चचेरा भाई मौके पर पहुंचे तो कर्मबीर मृत अवस्था में मिला। उनके गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। इसके बावजूद भी परिजन शव गांव में अंतिम संस्कार के लिए लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और श्मशान घाट से शव को कब्जे में लेकर असंध के सिविल अस्पताल ले जाकर पोस्टमॉर्टम कराया। संजय ने आरोप लगाया था कि उन्हें अंदेशा है कि भाभी पूनम देवी, उसकी मां रोशनी देवी, भाई मोहित निवासी पहलवा जिला जींद और प्रदीप निवासी असंध ने उसके भाई की हत्या की है। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर आठ नंवबर 2025 को चारों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। अब चार आरोपियों को गिरफ्तार करके 19 दिसंबर तक रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
पत्नी और सास साजिश में शामिल
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पत्नी पूनम का वर्ष 2022 से दरबारा कॉलोनी असंध में पड़ोस में रहने वाले प्रेमी प्रदीप से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। जिस मकान में दंपति रहते थे वो पहले से ही आरोपी प्रदीप और मृतक कर्मवीर ने इकट्ठा लिया हुआ था। पत्नी और उसका प्रेमी दोनों ही कर्मवीर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया। इसके चलते ही पूनम ने अपनी मां रोशनी देवी को अपने पक्ष में किया और मकान व अन्य संपति हड़पने का लालच दिया। जिस कारण उनकी मां भी इस वारदात में शामिल हो गई। मृतक की सास रोशनी और पत्नी पूनम ने घर के बाहर खड़े होकर पहरेदारी की। जबकि साले मोहित, आरोपी प्रेमी प्रदीप, प्रदीप की बुआ के लड़के मुनीष ने अंदर कमरे में सो रहे कर्मवीर की हत्या की। मृतक कर्मबीर की मौत के मामले में पुलिस ने पहले पत्नी पूनम के बयान पर मौत बीमारी से होना दर्शाई गई थी। लेकिन जब मृतक के भाई संजय ने एसपी करनाल को शिकायत दी तो उसके बाद पुलिस ने मामले की दोबारा से जांच की और 8 नवंबर को आई मेडिकल रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट रूप से गला दबाकर की गई हत्या आया।