{"_id":"66ccf7cd96414bfb780f6704","slug":"the-couple-committed-suicide-by-hanging-after-a-fight-had-a-love-marriage-three-years-ago-karnal-news-c-18-knl1008-460671-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: झगड़े के बाद दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम-विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: झगड़े के बाद दंपती ने फंदा लगाकर दी जान, तीन साल पहले किया था प्रेम-विवाह
विज्ञापन
पहले पत्नी कमरे में पंखे से लटकी फिर पति ने खेत में अमरूद के पेड़ से लगाया फंदा
- परिजनों का आरोप, फैक्टरी में काम करने वाले युवक की वजह से होता था विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। तीन साल पहले प्रेम विवाह करने वाले एक दंपती ने झगड़े के बाद फंदे से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात पति-पत्नी के बीच एक फैक्टरी में काम करने वाले युवक को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी ने कमरे में जाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसके बाद पति भी घर से फरार हो गया और अमरूद के पेड़ पर परने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसका शव ग्रामीणों ने सोमवार सुबह पेड़ पर लटका देखा।
मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के सतना जिले के कचनार गांव निवासी 25 वर्षीय अजय व 21 वर्षीय राधा के रूप में हुई है। मृतक दंपती की मां शकुंतला ने बताया कि करीब तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। दोनों कोहंड स्थित अलीपुर रोड पर कालीन फैक्ट्री में काम करते थे और किराये के मकान में रहते थे। आरोप है कि अजय को फैक्टरी में काम करने वाले एक युवक व अपनी पत्नी के बीच संबंध का शक था। जिसके चलते रोजाना उनका झगड़ा होता था लेकिन रविवार को झगड़ा बढ़ गया और दोनों ने यह कदम उठा लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवाया।
परिजनों ने बताया कि अजय व राधा का दो साल का बेटा है। दोनों की मौत के बाद उसके सिर से मां व पिता का साया उठ गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से उनके बच्चे बहुत खुश थे लेकिन एक अन्य युवक के कारण उनके बीच झगड़े होने लगे थे। ऐसे में उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम के दौरान ही परिजनों के बयान दर्ज करवाए जाएंगे। जिसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
राजपाल, थाना प्रभारी, घरौंडा