{"_id":"67ddd41fba7f6cab180e5396","slug":"the-corporation-will-clean-the-drains-before-the-monsoon-karnal-news-c-18-knl1008-606491-2025-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: मानसून से पूर्व नालों, ड्रेनों की सफाई कराएगा निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: मानसून से पूर्व नालों, ड्रेनों की सफाई कराएगा निगम
विज्ञापन
- बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल पंपों की भी होगी मरम्मत
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मानसून सीजन को देखते हुए नगर निगम ने शहर के सभी नालों और ड्रेन की सफाई करवाने की तैयारी कर ली है। बरसाती पानी की निकासी के लिए स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल पंपों की मरम्मत भी कराई जाएगी। इसे लेकर निगम आयुक्त ने निगम अभियंताओं को एक आदेश जारी किए हैं।
आयुक्त ने कहा है कि शहर के सभी बड़े नालों में मुगल कैनाल (कर्ण कैनाल), ड्रेन नंबर-एक और मध्यम व छोटे नालों की साफ-सफाई का कार्य शुरू किया जाए। शहर में विभिन्न स्थानों पर बनाए स्ट्रॉम वाटर डिस्पोजल पंप की मरम्मत इत्यादि कार्य भी समय रहते शुरू करवाए जाएगा।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने कहा कि हर वर्ष मानसून से पूर्व उपरोक्त सभी नालों व ड्रेन की सफाई करने व गाद निकालने का कार्य किया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकारी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व तकनीकी विशेषज्ञ को आदेश देते कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आने वाले सभी नालों, ड्रेन व डिस्पोजल पंपों की साफ-सफाई, गाद निकालने तथा मरम्मत इत्यादि कार्य करवाने के लिए उचित अनुमान तैयार करें। इसके लिए उन्होंने एक सप्ताह का समय दिया, ताकि समय रहते प्रशासनिक मंजूरी देकर निविदाएं आमंत्रित की जा सकें।
विज्ञापन
निगमायुक्त ने अभियंताओं से कहा कि मानसून को लेकर ड्रेन व नालों की सफाई करवाने के सभी कार्य समय रहते शुरू करवा लिए जाए ताकि शहर में जल भराव की स्थिति उत्पन्न न हो और शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि आदेशों की सख्ती से पालना की जाए।