फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation team confiscated carts and goods at Agrasen Chowk.

Karnal News: निगम टीम ने अग्रसेन चौक पर रेहड़ियों व सामान को किया जब्त

Fri, 12 Dec 2025 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 12 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
The corporation team confiscated carts and goods at Agrasen Chowk.
शहर के अग्रसेन चौक से सामान को जब़त करते हुए निगम टीम। सोशल मीडिया
अंबाला सिटी। नगर निगम टीम ने गुरुवार सुबह अग्रसेन चौक पर रेहड़ियों को जब्त किया। इन रेहड़ियों को सड़क किनारे लगाया गया था और रेहड़ियों को ताला लगाकर यही खड़ा किया गया था। निगम टीम सुबह पहुंची और रेहड़ियों सहित सड़क पर साइड में लगाए गए सामान को जब्त किया। इस दौरान पुलिस टीम भी शामिल रही। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुबह यह रोड जाम था। निगम की ओर से सड़क पर रखे गए सामान को उठाया गया। सड़क पर सामान होने के कारण जाम की स्थिति रहती है। वीरवार को मार्केट में सेल लगने से ज्यादा भीड़ रहती है। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को हिदायत भी दी गई कि सड़क पर सामान न रखें। उन्होंने बताया कि जिन रेहड़ियों का कोई मालिक मौके पर नहीं था और इन रेहड़ियों को रात में लॉक पर खड़ा किया गया था। उन रेहड़ियों को निगम टीम ने उठाया, इसके साथ ही पुलिस टीम ने शहर बस स्टैंड के बाहर भी रेहड़ी संचालकों को सामान को अंदर रखने के निर्देश दिए ताकि सड़क पर जाम की स्थिति पैदा न हो।
विज्ञापन

शहर के अग्रसेन चौक से सामान को जब़त करते हुए निगम टीम। सोशल मीडिया

शहर के अग्रसेन चौक से सामान को जब़त करते हुए निगम टीम। सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed