फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation sealed three shops for not paying rent.

Karnal News: किराया नहीं चुकाने पर निगम ने सील की तीन दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
The corporation sealed three shops for not paying rent.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम की दुकानों का किराया न चुकाने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को कार्रवाई की गई। गांव कंबोपुरा, नावल्टी रोड व कर्ण ताल मार्केट की तीन दुकानों को सील कर कब्जे में ले लिया गया। इन पर 9 लाख 2 हजार 853 रुपये बकाया था।
कार्रवाई के लिए आठ दुकानों की सूची तैयार की गई थी। सीलिंग कार्रवाई से बचने के लिए पांच किराएदारों ने नगर निगम कार्यालय में आकर 7 लाख 45 हजार 696 रुपये का भुगतान कर दिया। इसके बाद कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया। सीलिंग की कार्रवाई से पहले दुकानदारों को कई बार नोटिस भी जारी किए गए थे। नगर निगम ने किराया न चुकाने वाले 115 और दुकानदारों को नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

हरियाणा नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 408-ए (1) के तहत दुकानों को सील करने की कार्रवाई की गई। कार्यकारी अभियंता प्रदीप कल्याण को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। एन्फोर्समेंट टीम में सचिव राम करण भारद्वाज, रेंट सहायक राम सिंह, सहायक मनोज मान, एक्सपर्ट करण शर्मा, सुनील राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दुकानों पर जल्द होगी कार्रवाई
निगमायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि 50 हजार रुपये से ऊपर के बकाया किराएदारों को अंतिम नोटिस जारी किए जा चुके हैं। नगर निगम की ओर से ऐसे 15 किराएदारों की सूची तैयार की गई है। अगर यह दुकानदार शीघ्र अति शीघ्र किराया जमा नहीं करवाते, तो नगर निगम दुकानों को वापस कब्जे में ले लेगा।

- निगम की किराया शाखा की ओर से 10 हजार रुपये से ऊपर के बकाया किराएदारों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे 105 किराएदारों को नोटिस भेजकर किराया जमा करवाने के लिए लिखा गया था। वह नगर निगम कार्यालय में शीघ्र किराया जमा नहीं करवाते, तो उनकी दुकानों को भी निगम अपने कब्जे में लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed