फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The corporation removed encroachment from the main market

Karnal News: निगम ने मुख्य बाजार से हटवाया अतिक्रमण

Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 26 Nov 2024 07:55 AM IST
विज्ञापन
The corporation removed encroachment from the main market
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य बाजारों व व्यस्त सड़कों से अतिक्रमण हटाओ की विशेष मुहिम सोमवार से शुरू की गई। इसके तहत सफाई शाखा के प्रवर्तन दल ने शहर के जोन नंबर दो और चार का दौरा किया और दुकानों के आगे रखे सामान को अंदर करवाया गया।
निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि निगम की एन्फोर्समेंट टीम ने जोन-2 के कर्ण गेट बाजार और जोन नंबर-4 के पुराना बस स्टैंड रोड व महाराजा अग्रसेन चौक से श्रीमद्भागवत गीता द्वार सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। एनडीआरआई सड़क पर लगी सभी रेहड़ियों को हटाया गया है।
विज्ञापन

इस दौरान काफी दुकानों का सामान अंदर करवाया गया। एन्फोर्समेंट टीम द्वारा दुकानदारों को अंतिम अवसर देते हुए किसी भी दुकानदार व रेहड़ी-फड़ी वालों का चालान नहीं किया गया। इसके लिए शहर में मुनादी भी करवाई जा रही है। कार्रवाई में सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह तथा उनकी टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा का कहना है कि बाजार में लोगों का आवागमन ज्यादा रहता है और ग्राहकों की भीड़ से चहल-पहल बनी रहती है। ऐसे में दुकानदार अपनी हद से आगे सामान रखकर बेचते हैं। दूसरी ओर दुकानों के आगे सड़क पर सामान रखकर बेचने वालों की तादाद भी बढ़ गई है।

नतीजतन बाजार की सड़क संकरी हो जाती है, जिससे आने-जाने वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया गया है, जो भविष्य में भी जारी रहेगा।


इन स्थानों पर पार्किंग की सुविधा
जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्होंने वाहन चालकों से भी अपील की है कि वे अपने वाहनों को ओल्ड सब्जी मंडी, ओल्ड एमसी भवन व जरनैली कोठी क्षेत्र में बनाई गई पार्किंग में ही अपना वाहन खड़ा करें। सड़कों पर वाहन को खड़े न करें। सड़क पर वाहन खड़ा करने से दूसरे वाहनों को कठिनाई का सामना करना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस की टो-वैन भी बेतरतीब पार्क किए गए वाहनों को हटाने में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed