फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The construction of lawn tennis court is pending for four years

Karnal News: चार साल से अधर में है लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The construction of lawn tennis court is pending for four years
करनाल। कर्ण स्टेडियम के लॉन टेनिस हॉल का निर्माण कार्य 4 साल से अधर में लटका है। यहां तीन सिंथेटिक कोर्ट बनाए जाने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद काम शुरू नहीं हुआ। स्टेडियम में पहले से बने कोर्ट बदहाल हो चुके हैं। चारों ओर की जाली टूटी हुई हैं। सिंथेटिक ट्रैक उखड़ गया है। खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पा रहे।
विज्ञापन

स्टेडियम में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तीन टेनिस कोर्ट बनाए जाने हैं। इन पर 80 लाख रुपये की लागत आएगी। जिले में लॉन टेनिस के कई खिलाड़ी हैं। कर्ण स्टेडियम में पूरी सुविधा न मिलने के कारण बाहर प्राइवेट अकादमियों से ज्यादा पैसे में प्रशिक्षण लेने को मजबूर हैं। जिले के करीब 60 खिलाड़ी भारतीय टीम, डेविस कप, आईटीआई, एशिया कप में जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। कोर्ट के कार्य का पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिलान्यास किया था। चार सालों से निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

लॉन टेनिस के सरकारी कोच की भी नहीं व्यवस्था
कर्ण स्टेडियम में कोच खुशवंत सिंह करीब चार महीने पहले पलवल तबादला हो चुका है। अब कर्ण स्टेडियम में टेनिस का कोच भी नहीं है। स्टेडियम में पहले से बने हुए मैदान में खिलाड़ी कोच के अभाव व पुराने खस्ता हॉल मैदान में अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। इस कारण से खिलाड़ियों के राज्य स्तर की प्रतियोगिता में पदक भी कम आ रहे हैं। सोनीपत राई के खेल मैदान में चल रहे राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में जिले के 10 खिलाड़ियों में से केवल तीन ही पदक ला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने स्तर पर कराया जाएगा काम
कर्ण स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से कराया जा रहा था, अब उनकी ओर से यह कार्य अधर में छोड़ दिया गया है। इसके लिए मुख्यालय में पत्र लिख दिया गया है। अब खेल विभाग अपने स्तर पर काम कराएगा। खेल मैदान की कमी से किसी भी खिलाड़ी का प्रशिक्षण प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। - राकेश पांडेय, उप निदेशक, खेल विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed