फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The conductor did not charge the ticket after taking the money.

Karnal News: परिचालक ने रुपये लेकर नहीं काटे टिकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The conductor did not charge the ticket after taking the money.
- अंबाला से करनाल के लिए एसी बस में चढ़े थे सात यात्री, विभागीय जांच शुरू
विज्ञापन


- टिकट देने की बजाय जेब में रुपये रखने का आरोप

माई सिटी रिपोर्टर

करनाल। रोडवेज की एसी बस के एक परिचालक की ओर से यात्रियों से रुपये लेकर टिकट न काटने का मामला सामने आया है। यात्री अंबाला से करनाल के लिए चढ़े थे। आरोप है कि यात्रियों ने टिकट के रुपये दिए थे पर परिचालक ने टिकट काटने की बजाय रुपये जेब में रख लिए। मामला संज्ञान में आते ही अधिकारियों ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। ताकि आरोप साबित होने के बाद संबंधित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

सोमवार को नए बस अड्डे पर जब करनाल डिपो की एसी बस पहुंची तो यहां पर टिकट जांच टीम बस में चढ़ गई। टीम ने यात्रियों की टिकट जांच शुरू की। इस दौरान सात यात्री ऐसे भी पकड़े गए, जिनकी टिकट की राशि तो परिचालक ने ले ली पर उन्हें टिकट नहीं दिए।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि वे अंबाला से करनाल के लिए बस में चढ़े थे। अंबाला में बस में चढ़ते ही उन्होंने टिकट की राशि परिचालक को दी थी पर करनाल पहुंचने के बाद भी उन्हें टिकट नहीं मिला। इस पर जांच टीम ने संबंधित परिचालक जगपाल के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को सौंप दी है। रोडवेज जीएम का कहना है कि मामले में विभागीय जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित चालक यूनियन का नेता भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed