फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The condition of the grain market is bad... neither the sacks arrived nor was the cleaning done.

Karnal News: अनाज मंडी के हालात खराब... बारदाना आया न सफाई हुई

Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Wed, 01 Apr 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The condition of the grain market is bad... neither the sacks arrived nor was the cleaning done.
इंद्री अनाज मंडी के नालों में ाीभरी गंदगी। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल/इंद्री। अनाज मंडी में बुधवार से गेहूं खरीद का सिलसिला शुरू होना है। मंडी प्रशासन की लापरवाही से किसानों में रोष है। करनाल शहर की मंडी में अभी तक न तो कैमरे पूरे लगे हैं और न ही शौचालय व पेयजल व्यवस्था दुरुस्त हो पाई है। बारदाना भी नहीं आया है।
इंद्री मंडी में बारदाने की कमी, सफाई व्यवस्था का अभाव और जाम नालियों से अव्यवस्था का आलम है। मंडी परिसर में कचरा बिखरा हुआ है। बारिश हुई तो मंडी के हालात बिगड़ सकते हैं। इंद्री के विश्वकर्मा चौक से मंडी के गेट नंबर चार तक आने वाली सड़क पर गड्ढों की वजह से किसानों को आने-जाने में भारी परेशानी हो रही है। स्थानीय किसान संघ के अध्यक्ष रामपाल चहल ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही व्यवस्था न सुधरी तो धरना देंगे। पिछले साल भी यही हाल था, इस बार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने मंडी बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि तत्काल बारदाना पहुंचाया जाए और सफाई कराई जाए। मार्केअ कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा ने बताया कि गेहूं की खरीद से पहले बारदाना मंडी में उपलब्ध करवा दिया जाएगा और सफाई का काम समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसान बोले, मौसम की पड़ सकती है मार
किसान हरि सिंह, अमर सिंह, सुखबीर का कहना है कि मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई जा रही हैं। तैयारियों के अभाव में मंडी में पड़ी फसल की सुरक्षा कौन करेगा।

खराब सड़क से ट्राली पलटने का अंदेशा
विश्वकर्मा मंदिर चौंक से लेकर मंडी के गेट नंबर चार तक की सड़क खस्ताहाल है। इस सड़क से होकर करीबन बारह गांवों के किसान अपनी फसल लेकर मंडी पहुंचते हैं। सड़क के ऊबड़खाबड़ होने के कारण फसल से लदे ट्रैक्टर ट्राली के पलटने की आशंका बनी रहती है। पिछले दिनों मंडी व्यवस्थाओं का जायजा लेने अनाज मंडी में पहुंचे खाद्य आपूर्ति विभाग के मंत्री राजेश नागर को किसानों व आढ़तियों ने सड़क को लेकर शिकायत भी दी थी। मंत्री ने जल्द ही पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से बात कर सड़क के सुधारीकरण का आश्वासन दिया था। पीडब्ल्यूडी विभाग ने गेट नंबर चार के बिल्कुल पास चार पांच गड्ढों को भरकर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली।

वर्जन-
मंडी में पूरी तरह से अव्यवस्थाओं का माहौल है। सफाई और लाइटें भी नहीं हैं। बारदाना तक नहीं मिला है। इनके अलावा जाम की सबसे बड़ी समस्या मंडी के चारों गेट न खुलने की रही है। इस बार चारों गेट खोलने की भी डिमांड सरकार और प्रशासन को दी है। - सुरेंद्र त्यागी, प्रधान, अनाज मंडी, करनाल
----
एसडीएम ने किसानों-आढ़तियों से की चर्चा
इंद्री। एसडीएम रमन गुप्ता ने बुधवार को अनाज मंडी का दौरा कर किसानों व आढ़तियों से गेहूं व सरसों की खरीद सीजन की तैयारियों पर चर्चा की। मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुमेर कांबोज और सदस्यों ने सीजन के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं से अवगत कराया। मार्केट कमेटी चेयरमैन महिंद्र पंजोखरा ने कहा कि एसडीएम ने मंडी हित में सभी पक्षों के साथ मिलकर काम करने का संकल्प व्यक्त किया है।

-------------------------------------

घरौंडा में गेहूं खरीद की तैयारियां पूरी, आज से शुरू होगी खरीद



-मौसम की अनिश्चितता के बीच किसानों ने तेज की कटाई

फोटो ---113

घरौंडा। क्षेत्र में गेहूं की फसल पककर तैयार है और किसानों ने कटाई का कार्य तेज कर दिया है। बादलों की आवाजाही के बीच किसान जल्द से जल्द फसल समेटने में जुटे हैं ताकि किसी भी मौसम खराबी से नुकसान न हो। इसी बीच सरकार ने एक अप्रैल से गेहूं खरीद के निर्देश जारी कर दिए हैं जिससे मंडियों में हलचल बढ़ गई है।

मार्केट कमेटी के अधिकारियों का दावा है कि गेहूं खरीद को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। मंडी परिसर में साफ-सफाई, तौल, उठान और भंडारण के इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं। वहीं सरसों की खरीद सोमवार से शुरू हो चुकी है जिसे स्टेट वेयरहाउस के माध्यम से खरीदा जा रहा है। अब गेहूं की आवक भी जल्द ही मंडियों में शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed