{"_id":"65037204bc3af5ea840c2d8b","slug":"the-condition-of-the-city-will-improve-with-rs-325-crores-relief-will-be-provided-karnal-news-c-18-knl1008-219181-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: सवा तीन करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: सवा तीन करोड़ से सुधरेगी शहर की हालत, मिलेगी राहत
विज्ञापन
- सभी 20 वार्डों में टूटी गलियों की होगी मरम्मत, सड़कों पर बने गड्ढे भरे जाएंगे
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शहर के सभी 20 वार्डों में टूटी गलियों की मरम्मत, पैच वर्क और सड़कों पर बने गड्ढों को भरा जाएगा। वहीं, सीवरेज व मेनहोल के ढक्कन लगाने, नाला स्लैब डालने, इंटरलॉकिंग और पानी निकासी के कार्य किए जाएंगे, जिससे शहरवासियों को राहत मिलेगी। फिलहाल इसके लिए नगर निगम ने 3.25 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना को मंजूरी दी है।
बारिश के दिनों में बिटुमिनयुक्त सड़कें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। नालियां, सीवर लाइन व पानी निकासी की लाइनें भी अवरुद्ध होती हैं। अब मानसून सीजन खत्म हो चुका है, इसलिए सभी वार्डों में मरम्मत के कार्य शुरू किए जाएंगे। वार्ड नंबर 1, 3, 4, 5, 11, 12, 13, 14, 15, 17, 18 व वार्ड 19 में कुछ कार्य शुरू भी करा दिए गए हैं। वार्ड नंबर छह की निविदा वीरवार को खोली जाएगी। जबकि वार्ड दो व सात की निविदा जल्द लगाई जाएगी। वार्ड आठ का कार्यादेश एजेंसी को दिया जा चुका है, जबकि वार्ड नौ व 10 का कार्य अभी निविदा प्रक्रिया में हैं।
मुगल कैनाल रोड का होगा सुदृढ़ीकरण
मुगल कैनाल रोड का सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 2.43 करोड़ रुपये के अनुमान का टेंडर लगाया गया था। इसके निर्माण के लिए एजेंसी तय हो चुकी है, परंतु इसकी दर अनुमोदन के लिए फाइल मुख्यालय भेजी है। इस राशि से मुगल कैनाल के दोनों ओर की सड़कें सीमेंट कंक्रीट की होंगी, पानी निकासी के लिए ड्रेन चैनल होंगे, सड़क को सुरक्षित बनाने वाली कैटआई व रिफ्लेक्टर लगेंगे व थर्मोप्लास्टिक पेंट से जेब्रा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
इन सड़कों की होगी मरम्मत
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से फगवाड़िया गैस एजेंसी तक सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। जिस पर अनुमानित दो करोड़ 22 लाख रुपये व्यय होंगे। मदनपुर से दहा गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग का भी सुदृढ़ीकरण पर अनुमानित दो करोड़ 76 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इनकी फाइल भी दर अनुमोदन के लिए मुख्यालय भेजी गई है। इंद्री रोड स्थित प्रीत पैराडाइज से बलड़ी गांव को जाने वाली सड़क को डिवाइडर रोड बनाया जा रहा है। इसका कार्य प्रगति पर है। इस पर अनुमानित 44 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। सेक्टर 32-33 थाने के सामने सेक्टर-8 स्थित श्रीराम मंदिर को जाने वाली सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इस कार्य के लिए अनुमानित 39 लाख 71 हजार रुपये की निविदा एजेंसी को आवंटित की जा चुकी है। कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
सेक्टरों के बाजारों की सुधरेगी हालत
निगमायुक्त ने बताया कि सेक्टर के बाजारों की पार्किंग क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण कार्य चल रहा है। वार्ड नौ के सेक्टर-7, 8 व 9 के बाजार के पार्किंग क्षेत्र का सुदृढ़ीकरण कार्य प्रगति पर है। इन पर अनुमानित 51 लाख 26 हजार रुपये की राशि खर्च होगी। सेक्टर-8 व 9 में कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि सेक्टर-7 का कार्य आगामी तीन-चार दिनों में पूरा कर लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त वार्ड 8 के सेक्टर-6 व 14 के मार्केट स्पेस का भी सुदृढ़ीकरण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इस पर 31 लाख 8 हजार रुपये की अनुमानित राशि खर्च की जाएगी।