फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The company will now buy 40 quintals of potatoes instead of 80, angering farmers.

Karnal News: 80 के बजाय अब 40 क्विंटल आलू खरीदेगी कंपनी, किसान भड़के

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The company will now buy 40 quintals of potatoes instead of 80, angering farmers.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। आलू के रेट गिरने की वजह से पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहे प्रदेशभर के आलू उत्पादक किसानों के लिए एक मुसीबत और आ गई है। जो कंपनी किसानों से प्रति एकड़ 80 क्विंटल आलू खरीद के दावे करती थी वे अब किसानों से आधे ही आलू लेने की बात कह रही हैं। यानी प्रति एकड़ महज 40 क्विंटल आलू खरीदने की बात कही है। इससे आलू उत्पादक किसानों पर दोहरी मार पड़ रही है।
करीब 1400 रुपये प्रति क्विंटल एकड़ पर होने वाले खर्च के बावजूद किसान अपने आलू को महज 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल बेचने को मजबूर हैं। अब इस आलू को भी आधा ही खरीदने की बातें हो रही हैं। इस पर भारतीय किसान यूनियन सर छोटूराम ने किसानों के साथ धोखा करने वाली कांट्रेक्ट फार्मिंग कंपनियों को चेतावनी दी है। किसान नेताओं ने दावा किया है कि अगर कंपनी ने कांट्रेक्ट की शर्तों के तहत किसानों से आलू नहीं खरीदे तो कंपनी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


यूनियन प्रवक्ता बहादुर मैहला बलड़ी ने कहा कि खास तौर पर करनाल में ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक कंपनी ने किसानों से 80 क्विंटल आलू खरीदने की बजाए केवल 40 क्विंटल आलू लेने की बात कही है। कांट्रेक्ट के तहत 80 क्विंटल आलू ही खरीदा जाना चाहिए। पहले ही आलू का भाव मंडियों में बहुत कम हो गया है। इसी के चलते करनाल में काम कर रही एक कंपनी ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। कंपनी का कहना है कि वह 40 क्विंटल आलू ही लेगी। इससे किसानों को भारी नुकसान होगा। यह कांट्रेक्ट के नियमों की सीधा उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी करीब 15 साल से कर रही काम
बहादुर मेहला ने कहा कि 10-15 साल से ये कंपनी जिले के किसानों के साथ काम कर रही है। किसानों ने हमेशा कांट्रेक्ट के तहत आलू कंपनी को बेचे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। कंपनी ने कांट्रेक्ट की शर्तों के तहत किसानों से आलू नहीं खरीदे तो कंपनी के कार्यालय पर ताला जड़ दिया जाएगा। किसान धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed