फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   21.69 lakh swindled under the pretext of profits in online trading.

Karnal News: ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 21.69 लाख ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
21.69 lakh swindled under the pretext of profits in online trading.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। साइबर ठगों ने न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय युवक को ऑनलाइन ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 21.69 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने टेलीग्राम के माध्यम से युवक से संपर्क किया और उसे ट्रेडिंग में निवेश करने के लिए कहा। इसके बाद अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर करवाई गई। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में न्यू हमीदा कॉलोनी निवासी विनय कपूर ने बताया कि 11 जुलाई को टेलीग्राम के जरिये कुछ अज्ञात लोगों ने उनसे संपर्क किया था। आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन ट्रेडिंग के बारे में बताया और इसमें निवेश करने पर भारी मुनाफा मिलने का भरोसा दिलाया। इसके लिए आरोपियों ने उन्हें ऑनलाइन साइटों के लिंक भेजे। शिकायत के अनुसार आरोपियों की बातों पर विश्वास करके विनय ने उनके बताए तरीके से ट्रेडिंग में रकम लगानी शुरू कर दी। आरोपियों ने अलग-अलग समय पर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा कराने को कहा। 11 जुलाई से 10 सितंबर के बीच पीड़ित ने आरोपियों के बताए खातों में 21.69 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम जमा करने के बाद जब पीड़ित को निवेश के बदले अपेक्षित मुनाफा नहीं मिला और उसे मामले में धोखाधड़ी का संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि जांच में पुलिस टीम रकम ट्रांसफर किए गए बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है। साथ ही टेलीग्राम के जरिये पीड़ित से संपर्क करने वाले लोगों और उनके द्वारा भेजे गए ट्रेडिंग साइटों के लिंक की भी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed