फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The commission agents demanded that the DSP should increase security in the market

Karnal News: आढ़तियों ने डीएसपी की मंडी में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग

Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 19 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
The commission agents demanded that the DSP should increase security in the market
तरावड़ी। अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन की ओर से सोमवार को नीलोखेड़ी के डीएसपी महावीर सिंह से मिलकर मंडी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाने की मांग की। इससे पहले आढ़तियों ने उनका स्वागत किया गया। मंडी आढ़ती एसोसिएशन के निमंत्रण पर डीएसपी अनाज मंडी में पहुंचे थे। एसोसिएशन की ओर से डीएसपी के समक्ष मंडी के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई मांगे रखी गईं। प्रधान सुभाष गुप्ता ने कहा कि तरावड़ी अनाज मंडी में लाखों रुपये का रोजाना लेनदेन किया जाता है और मंडी के अंदर तीन-चार बैंक भी है। जिसके लिए तरावड़ी मंडी में सुरक्षा व्यवस्था न होने की वजह से हर समय अनहोनी का खतरा बना रहता है। मंडी में चार पांच पुलिस तैनात किये जाने और समय-समय पर अनाज मंडी में पुलिस राइडर की मांग की गई। इस मौके पर तरावड़ी राइस मिलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश बंसल, सचिव राकेश हंस, नगर पालिका प्रधान वीरेंद्र बंसल भारत विकास परिषद के अध्यक्ष योगेश मिड्डा, आढ़ती एसोसिएशन के महासचिव अनिल चौधरी, सुल्तान सोहलो, शिव शक्ति संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष संजय सिंगला, हंस राइस मिल के सीएमडी प्रदीप आदि मौजूद रहेे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed