फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The coldest night of the season saw the minimum temperature drop to 4.8 degrees.

Karnal News: सीजन की सबसे ठंडी रात, न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री पर पहुंचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
The coldest night of the season saw the minimum temperature drop to 4.8 degrees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। दिन के साथ रात की ठंड भी बढ़ने लगी है। वीरवार की रात सीजन की सबसे ठंडी रात रही। न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि अब से पहले इस सीजन में इतना तापमान कभी नहीं रहा। दिन की बात करें तो ठंड इतनी बढ़ गई है कि धूप निकलने के बाद भी कड़ाके की ठंड बेहाल कर रही है। शुक्रवार को दिनभर ऐसे ही स्थिति रही। सुबह से ही धूप तो निकली, लेकिन ठंड ज्यादा होने से धूप भी बेअसर रही। इस वजह से लोग धूप में खड़े होने पर भी कांपते नजर आए, ऐसी स्थिति पिछले दो दिनों से बनी हुई है। हालांकि वीरवार के मुकाबले 4 अंक तक तापमान भी चढ़ा।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान इस सीजन में अब तक सबसे कम रिकॉर्ड किया गया है। धूप खिलने से दिन के तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि वीरवार को अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा रहा।
विज्ञापन


13 तक मौसम खुश्क रहने की संभावना
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 13 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पश्चिम शीत हवा चलने से रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने के आसार हैं। इस दौरान राज्य में अलसुबह व देर रात्रि को हल्की से मध्यम धुंध रह सकती है। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से शीत हवा चलने की संभावना बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed