फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The coldest day of the season was recorded, shivering will continue for four days.

Karnal News: सीजन का सबसे ठंडा दिन दर्ज, चार दिन तक छूटेगी कंपकंपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
The coldest day of the season was recorded, shivering will continue for four days.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। अधिकतम तापमान सात अंक तक लुढ़कने से वीरवार को सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले चार दिन और ऐसी ही सर्दी की संभावना जताई है। कोहरे और शीतलहर के साथ पड़ने वाली ठंड कंपकंपी छुड़ाएगी।

कड़ाके की ठंड ने वीरवार को हाल बेहाल कर दिया। रात में तो मौसम साफ रहा लेकिन वीरवार सुबह घना कोहरा छा गया। सुबह से शाम तक ठंडी हवा भी चली। ठंड का असर बाजार पर भी दिखा। घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर से भी कम रही। दोपहर तक भी घना कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा। इस वजह से कई ट्रेन निर्धारित समय से लेट हो गईं।
विज्ञापन


वीरवार को शाम के समय सुन्न कर देने वाली ठंड बढ़ गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में घने कोहरे का ज्यादा असर रहा। कड़ाके की ठंड के कारण अधिकतम तापमान में 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि बुधवार को 22.8 डिग्री सेल्सियस था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी दिनों का संभावित तापमान
- 26 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

- 27 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

- 28 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।



29 तक शीतलहर चलने के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन लाल खिचड़ का कहना है कि कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है, जिससे ठंड ज्यादा होने से दिन और रात में तापमान में गिरावट के आसार हैं। शीतलहर चलने से शुक्रवार को ठंडा दिन रह सकता है, इसको लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुबह 10 बजे तक ठंड होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। दो दिन से मौसम साफ होने के साथ ही सुन्न कर देने वाली ठंड भी बढ़ी है। रात 10 बजे के बाद मौसम ज्यादा ठंडा हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। जिससे ठंड और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed