{"_id":"643b0cd0b7ebc7b6a102f87d","slug":"the-clue-of-the-transporter-was-not-found-even-after-24-hours-karnal-news-c-18-knl1031-93034-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: ट्रांसपोर्टर का सुराग 24 घंटे बाद भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: ट्रांसपोर्टर का सुराग 24 घंटे बाद भी नहीं मिला
Sun, 16 Apr 2023 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 16 Apr 2023 02:15 AM IST
विज्ञापन
करनाल। पश्चिमी काछवा नहर में कूदने वाले ट्रांसपोर्टर का 24 घंटे बाद भी पुलिस को सुराग नहीं लगा है। उसकी तलाश में पुलिस गोताखोर के साथ जुटी है। सुराग नहीं मिलने पर परिजनों की हालत खराब है। पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया है।
कैमला गांव निवासी जिले सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। बड़ा बेटा मनीष कुमार ट्रांसपोर्टर का काम करता है। वह शुक्रवार शाम करीब छह बजे घर से गया था। उसके बाद रात में गांव उड़ला के राजदीप के फोन पर वीडियो शेयर और वॉइस मैसेज में बताया था कि कैमला के रहने वाले जसमत उर्फ जस्सा उसे मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। उससे परेशान होकर वह आत्महत्या कर रहा है। संवाद