{"_id":"64c01f6d6b36cd4b2d00e7b4","slug":"the-clerks-took-out-the-tricolor-procession-karnal-news-c-18-knl1031-181560-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: लिपिकों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: लिपिकों ने तिरंगा यात्रा निकाल किया प्रदर्शन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। राज्य कार्यकारिणी क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर करनाल में तिरंगा यात्रा निकाली गई। करनाल में भी जिला प्रधान प्रदीप प्रजापति की अगुवाई में धरना स्थल से लेकर लघु सचिवालय से होते हुए कर्ण पार्क स्थित शहीद स्मारक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वापस धरना स्थल पर पहुंच कर तिरंगा यात्रा का विधिवत समापन किया गया।
तिरंगा यात्रा में लगभग 600 लिपिकों ने भाग लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से लिपिकीय वर्ग को न्यूनतम बेसिक वेतनमान 35400 की मांग की। प्रदेश के प्रत्येक जिले में पांच-पांच क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ रहे। मंगलवार को निसिंग ब्लाॅक से संजीव कुमार, विनोद कुमार, अमित कुमार, सोनू कुमार, रवि पंवार भूख हड़ताल पर रहे।
जिला प्रधान प्रदीप प्रजापति ने कहा कि हमारा उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं है। लिपिकीय वर्ग का बेसिक वेतनमान 19900 है जोकि इस महंगाई के दौर में बहुत कम है। 2016 के वेतन आयोग में लिपिक का वेतनमान 19900 निर्धारित किया गया हैं तथा एमपीएचडब्ल्यू, जेबीटी, जूनियर इंजीनियर व डिप्टी रेंजर का 35400 निर्धारित किया गया हैं। सरकार द्वारा लिपिक व अन्य वर्ग के वेतनमान में चार पे-स्केल का अंतर कर दिया गया हैं। मुख्यमंत्री से अनुरोध है कि लिपिकीय वर्ग के कार्य की समीक्षा के आधार पर न्यूनतम बेसिक वेतनमान 19900 से बढ़ाकर सम्मानजनक वेतनमान 35400 की शीघ्र घोषणा करें।