फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city of the main transformer was damaged, electricity was cut off for an hour at nightThe city of the main transformer was damaged, electricity was cut off for an hour at night

Karnal News: मुख्य ट्रांसफार्मर की सिटी क्षतिग्रस्त, रात को एक घंटे गुल रही बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
The city of the main transformer was damaged, electricity was cut off for an hour at nightThe city of the main transformer was damaged, electricity was cut off for an hour at night
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर में मंगल की रात 132 केवी पावर हाउस के मुख्य ट्रांसफार्मर की सिटी क्षतिग्रस्त होने से शहर की बिजली गुल हो गई है। करीब एक घंटे तक आधा शहर अंधेरे में रहा। पुराना बस स्टैंड व सेक्टर-12 सब स्टेशन से चलने वाले सभी फीडरों की लाइट नहीं आई। गर्मी ज्यादा होने के कारण जहां लोग घरों से बाहर दिखे वहीं बुजुर्गों और बच्चों का जीना मुहाल हो गया।

इस कारण से मुख्य बाजार, वार्ड एक व दो की सभी कॉलोनियों, माल रोड, अशोका कॉलोनी, सेक्टर 12, 13, लघु सचिवालय, मॉडल टाउन सहित कई जगहों की बिजली बाधित रही। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता नसीब सिंह ने बताया कि एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) के मुख्य ट्रांसफार्मर की सिटी अचानक खराब होने के कारण शहर के दो मुख्य सब स्टेशनों की इस दौरान मुख्य ट्रांसफार्मर का लोड दूसरे पर ट्रांसफार्मर पर डाल कर बिजली सुचारू की गई। करीब 11 बजे शहर की बिजली व्यवस्था सुचारू होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed