फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city of Karna will resonate with the chants of Chhath Mayya

छठ मईया की जयघोष से गूंजेगी कर्ण नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
The city of Karna will resonate with the chants of Chhath Mayya
करनाल। मंगलवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालुओं खरना करते ह्रुए त रखा और शाम को खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के बाद श्रद्धालुओं का निर्जला व्रत भी शुरू हो गया। अब श्रद्धालु बुधवार को डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को छठ महापर्व के दूसरे दिन श्रद्धालु सुबह पुरानी सब्जी मंडी में पूजा का सामान, फल और गन्ना खरीदने के लिए पहुंचे और शाम तक जमकर खरीदारी की। बुधवार दोपहर तक घरों में व्रत करने वाले लोग तरह-तरह के पकवान का प्रसाद तैयार करेेंगे। इसमें ठेकुआ, खजूर, पु्आ आदि पकवान शामिल होंगे। छठ महापर्व में ठेकुआ को मुख्य प्रसाद माना जाता है। इसके बाद छठ व्रत करने वाले लोग अपने परिवार सहित पश्चिमी यमुना स्थित छठ घाट पर पहुंचेंगे और वहां छठ मईया की पूजा करेंगे। इस दौरान डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर आराधना करेंगे।
विज्ञापन

पूजा के लिए विशेष सामग्री
- दूध और गंगा जल रखने के लिए एक सेट गिलास, लोटा और थाली
- नारियल, पान के पत्तेे, पांच गन्ने, चावल, एक दर्जन मिट्टी के दीये, धूप, अगरबती, कुमकुम, सिंदूर, मिठाई और फल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed