फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The city littered with dirt, the work in the corporation office came to a standstill

गंदगी से अटा शहर, निगम कार्यालय में कामकाज ठप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
The city littered with dirt, the work in the corporation office came to a standstill
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मियों और अग्नि शमन कर्मियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही। वीरवार को किसी की गिरफ्तारी तो नहीं हुई, लेकिन नगर निगम कार्यालय में कामकाज ठप रहा। न कोई जनप्रतिनिधि पहुंचा, न अधिकारी-कर्मचारी। निगम कार्यालय के सामने हड़ताली कर्मियों ने धरना देते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कई अन्य संगठनों ने भी धरना स्थल पर आकर समर्थन का एलान किया। इधर, शहर गंदगी से अट गया है। बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, गलियों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। जिससे बदबू उठने लगी है। इनके पास से गुजरना दूभर हो रहा है। वहीं, नगर निगम के उप निगमायुक्त अरुण भार्गव अपनी टीम के साथ वीरवार रात को भी आईटीआई चौक सहित कई स्थानों से कूड़े के ढेर उठवाते दिखे।
नपा कर्मचारी संघ ने फिलहाल 29 अक्तूबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। सरकार से बातचीत सफल नहीं हुई तो हड़ताल और आगे बढ़ सकती है। नगर निगम क्षेत्र और जिले की नगरीय क्षेत्रों में गंदगी का अंबार लगातार बढ़ता जा रहा है। निगम कर्मियों ने वीरवार को भी जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया की अगुवाई में धरना दिया। सर्व कर्मचारी संघ, सीटू आदि कई संगठनों के नेताओं ने हड़ताल का समर्थन किया। बुधवार को हड़ताली कर्मियोें ने किसी अधिकारी व कर्मचारी को निगम कार्यालय में प्रवेश करने नहीं दिया था लेकिन वीरवार को किसी ने रोका तो नहीं, लेकिन वीरवार को अधिकारी-कर्मचारी खुद कार्यालय नहीं पहुंचे। जिससे यहां अपने कार्यों के लिए आने वालों को घरों को लौटना पड़ा। महापौर रेणू बाला गुप्ता, सीनियर डिप्टी मेयर राजेश अग्घी, डिप्टी मेयर नवीन कुमार भी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं। नपा कर्मचारी संघ के जिला प्रधान वीरभान बिड़लान ने एलान किया है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। इस बार आरपार की लड़ाई होगी। गिरफ्तारी सिर्फ करनाल प्रशासन ने की है, राज्य में कहीं भी कर्मचारियों को जेल नहीं भेजा गया है, इसके बावजूद कर्मचारी हिम्मत नहीं हारेंगे।
विज्ञापन

शहर से बड़े बड़े कूड़े के ढेरों को उठवाया
बुधवार रात नगर निगम ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कुछ स्थानों पर कूड़े के ढेर उठवाए थे। इसी तरह उप निगमायुक्त अरुण भार्गव की देखरेख में 12 ट्रैक्टर ट्रालियां, तीन जेसीबी, 25 कर्मचारियों के सहारे वीरवार की रात कूड़े के बड़े ढेरों को उठाने का कार्य आईटीआई चौक से शुरू किया गया। शहर बड़ा है, हर रोड करीब 200 टन कूड़ा निकल रहा है। जिसे उठाने में 1100 कर्मचारी और एक अलग एजेंसी के सौ से अधिक कर्मचारी भी पूरा कू़ड़ा नहीं उठा पाते थे, ऐसे में सिर्फ 12 ट्रैक्टर ट्रालियों से 20 श्रमिकों के सहारे कितना कूड़ा उठाया जा सकता है, इसका अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है। हालांकि उपायुक्त व निगमायुक्त के आह्वान पर कई बाजारों, कॉलोनियों आदि में स्थानीय लोगों ने घरों के सामने सफाई कराई है, लेकिन कूड़े के ढेर और ऊंचे होते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में बंद कर्मचारियों से नहीं हो सकी मिलाई
नगरपालिका कर्मचारी संघ करनाल शाखा के प्रधान राम सिंह ढिल्लौड़, सचिव राज कुमार, उप प्रधान विनोद प्रोचा आदि 24 कर्मचारी न्यायिक हिरासत में हैं। उनसे मिलने के लिए नपा कर्मचारी संघ के प्रदेश उप प्रधान एवं जिला प्रधान वीरभान बिड़लान, प्रदेश सचिव शारदा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सुशील गुर्जर व बंटी आदि चार लोग जिला कारागार पहुंचे, लेकिन जेल प्रशासन ने नियमों का हवाला देते हुए मिलाई कराने से इनकार कर दिया। प्रदेश उप प्रधान बिड़लान ने बताया कि अब सभी कर्मचारियों को जमानत पर रिहा कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। संभव हुआ तो शुक्रवार को न्यायालय में जमानत अर्जी दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed