फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The childhood pastimes of Shri Krishna conveyed a message for life.

Karnal News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं सुना दिया जीवन संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
The childhood pastimes of Shri Krishna conveyed a message for life.
तरावड़ी श्रीमद्भागवत कथा में अनिरुद्धचार्य महाराज से आशीर्वाद लेते श्रद्धालु। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरावड़ी। नई अनाज मंडी में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा व्यास अनिरुद्धाचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तारपूर्वक वर्णन किया। इसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए और पूरा पंडाल जय श्रीकृष्ण के उद्घोष से गूंज उठा।
कथा के प्रारंभ में भगवान श्रीकृष्ण जन्म प्रसंग सुनाया गया। महाराज ने पूतना वध और यशोदा मैया के साथ बाल लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने माखन चोरी, गोपियों के साथ रास और गो-प्रेम के प्रसंग भी सुनाए। कालिया नाग के मान मर्दन जैसे प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया गया। इन प्रसंगों के माध्यम से जीवन में धर्म, सत्य और भक्ति का महत्व समझाया गया। कंस का निमंत्रण मिलने पर भगवान श्रीकृष्ण अपने भाई बलराम के साथ मथुरा गए।
विज्ञापन

इस अवसर पर राकेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, संजय गुप्ता, नरेश गुप्ता, नरेश बंसल, प्रमोद बंसल, कृष्ण चंद सिंगला, अनिल गुप्ता, राजकुमार तायल, राहुल गुप्ता, तिलक राज मक्कड़, शीशपाल गुप्ता, राकेश गर्ग, मदन लाल सचदेवा, विनीत बंसल, रोशन लाल गुप्ता, रणदीप चौधरी, राजीव नारंग, राधेश्याम गर्ग, यश सलूजा, अमित रहेजा, विजय गोयल, नरेश गर्ग और मंडी प्रधान सुभाष गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर लीला देती है संदेश
अनिरुद्धाचार्य महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण की प्रत्येक लीला जीवन को दिशा देने वाला संदेश है। श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को वैराग्य, ज्ञान और विचारशीलता प्रदान करती है। कलियुग में हरि नाम का स्मरण ही जीव के कल्याण के लिए पर्याप्त है। सच्चे मन से किया गया नाम-स्मरण मनुष्य को मोक्ष की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि कथा केवल सुनने का माध्यम नहीं है। यह जीवन परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण साधन भी है। इससे मनुष्य अपने आचरण पर विचार करता है और आध्यात्मिक चेतना से जुड़ता है। आज मनुष्य भौतिक सुख-सुविधाओं की दौड़ में मानसिक शांति खो रहा है। ऐसे में भागवत कथा उसे अपने मूल संस्कारों और अध्यात्म से जोड़ती है। सत्संग और कथा से मनुष्य के जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। पंडाल में पूरे समय भक्ति गीतों और श्रीकृष्ण नाम की ध्वनि गूंजती रही। श्रद्धालुओं ने कथा को जीवन के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने इसे आध्यात्मिक ऊर्जा देने वाला आयोजन भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed