{"_id":"624c9b8c5e40b0611b20409b","slug":"the-child-went-missing-at-the-shop-to-get-toffee-family-members-expressed-doubts-on-baba-karnal-news-knl1040362159","type":"story","status":"publish","title_hn":"करनाल:गांव में दुकान पर टॉफी लेने गया बच्चा लापता, पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम, परिजनों ने लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
करनाल:गांव में दुकान पर टॉफी लेने गया बच्चा लापता, पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम, परिजनों ने लगाया जाम
Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल: इंद्री में दुकान पर टॉफी लेने गया बच्चा लापता, पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम, परिजनों ने लगाया जाम
करनाल: इंद्री में दुकान पर टॉफी लेने गया बच्चा लापता, पुलिस ने रखा एक लाख का इनाम, परिजनों ने लगाया जाम
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 01:12 AM IST
सार
सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध व्यक्ति तेज कदमों से चलता हुआ नजर आया, जिसकी झोली काफी भारी थी। ग्रामीणों ने उसी पर वारदात करने का शक जताया है।
विज्ञापन
अपने पिता के साथ जस दूसरी ओर घटना के बाद विलाप करती जस की दादी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र के गांव कमालपुर रोड़ान में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे घर से दुकान पर टॉफी लेने गया पांच वर्षीय बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने गांव में भिक्षा मांगने आए एक संदिग्ध व्यक्ति पर बच्चे के अपहरण का शक जताया है। पुलिस ने आरोपी की सूचना देने वाले को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब आठ बजे जीटी रोड पर जाम लगाया। वहीं, घटना की सूचना पर एएसपी हिमाद्री कौशिक और एसएचओ सतपाल सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे और छानबीन शुरू की। धर्मपाल ने बताया कि उसका पांच वर्षीय पोता जस सुबह करीब 11 बजे पास की दुकान पर टॉफी लेने गया था।
विज्ञापन
जब वह 12 बजे तक नहीं लौटा तो दुकान पर गए। पता चला कि जस टॉफी लेकर लौट गया था। इसके बाद उन्होंने काफी जगह तलाश की परंतु उसका पता नहीं चला। पड़ोसियों की सीसीटीवी फुटेज चेक किए तो एक संदिग्ध व्यक्ति तेज कदमों से चलता हुआ नजर आया, जिसकी झोली काफी भारी थी, जबकि ग्रामीणों के अनुसार उसने किसी से आटा या अन्य दान नहीं मांगा। वह दान में रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन
गांव में पहली बार देखा गया संदिग्ध व्यक्ति
ग्रामीणों के अनुसार बाबा के भेष में संदिग्ध व्यक्ति गांव में पहली दफा देखा गया। आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दो नए बाबा गांव में देखे। इससे पूर्व इन्हें किसी ने नहीं देखा था। बाबा के पहली दफा गांव में आने के कारण ग्रामीणों का शक पुख्ता हो रहा है।
परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल
जस के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दादा धर्मपाल का कहना है कि जस उनके पास खेल रहा था। तभी करीब 11 बजे उसने उससे पांच रुपये मांगे, उसे टॉफी लानी थी। उसने जस को पांच रुपये दे दिए। यदि वह अपने पोते को दुकान पर अकेले न भेजता को उसका पोता लापता नहीं होता। परिजनों के अनुसार जस के पिता करीब चार माह पूर्व विदेश गए थे। परिवार में उसके दादा, दादी, मां व एक बड़ी बहन है, जो छठी कक्षा की छात्रा है। दोनों भाई-बहन पास के गांव के एक निजी स्कूल में पढ़ते हैं।
हर एंगल से की जा रही जांच
इस मामले में प्रत्येक एंगल से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। तीन से चार टीमें गठित कर दी हैं। जल्द मामले को ट्रेस कर लिया जाएगा। -सतपाल सिंह, एसएचओ, थाना इंद्री