{"_id":"6838cc51d8afe435f907c6ad","slug":"the-chief-minister-made-a-series-of-announcements-in-assandh-karnal-news-c-18-knl1008-658216-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: असंध में मुख्यमंत्री ने लगाई घोषणाओं की झड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: असंध में मुख्यमंत्री ने लगाई घोषणाओं की झड़ी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/असंध। क्षेत्र के सालवन गांव में जिला स्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में क्षेत्रीय विधायक ही नहीं बल्कि राजपूत सभा और सालवन के सरपंच ने कई प्रमुख मांगें रख दी।
जब मांगें रखी जा रही थी, तो मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंच पर बैठे अपने चिरपरिचित अंदाज में मुस्कुराते रहे और जब उनके संबोधन का मौका आया तो उन्होंने भी करोड़ों रुपये की कई घोषणाएं कर दी। इससे पूरा क्षत्रिय समाज मुख्यमंत्री के समर्थन में नारे लगाने लगा।
राज्यस्तरीय महाराणा प्रताप जयंती समारोह में हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ साथ यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान से भी कई अतिथि पहुंचे। सभी का राजपूत सभा और ग्राम पंचायत की ओर से स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को राजस्थान के हल्दीघाटी की मिट्टी वाले कलश को सौंपा गया तो उन्होंने कलश को सिर पर रखकर नमन किया।
असंध में 186 किमी. की 54 सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए 88 करोड़ रुपये
असंध में ही 91.49 किमी लंबी 16 अन्य सड़कों की विशेष मरम्मत के लिए बजट
क्षेत्र की 123 किमी लंबाई वाली 41 अन्य सड़कों को भी ठीक कराया जाएगा
गांव सालवन के सरपंच जयवीर फौजी की मांग पर ड्रेन पक्की कराई जाएगी
असंध बाईपास का सुदृढ़ीकरण कराने के लिए नौ करोड़ रुपये दिए जाएंगे
कोहंड से असंध रोड की विशेष मरम्मत के लिए 34 करोड़ 37 लाख रुपये देंगे।
गांव जुंडला, जलमाणा में बाईपास बनाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।
सालवन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नाम मोहन सिंह मढ़ान के नाम पर होगा
असंध में महाराणा प्रताप धर्मशाला बनवाने के लिए 21 लाख रुपये देंगे।
ग्राम पंचायत सालवन यदि जमीन देती है तो खेल स्टेडियम का निर्माण होगा
असंध विस क्षेत्र में सामुदायिक भवनों के निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये देंगे।
असंध विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए अलग से पांच करोड़ रुपये देंगे।
लोगों के बीच पहुंचे सीएम
असंध। सालवन गांव में आयोजित समारोह से वापस जाते समय मुख्यमंत्री अचानक गांव फफड़ाना व जलमाना में रुक गए। वह वहां रुके, जहां लोग बैठे आपस में चर्चा कर रहे थे। अचानक मुख्यमंत्री को देखकर लोग भी हैरत में पड़ गए। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिले, उनका हालचाल पूछा, क्षेत्र के विकास को लेकर कुछ सवाल पूछे। जलमाना गांव में मुख्य बस अड्डे के आगे काफिला रुकवाकर ग्रामीणों व दुकानदारों से बातचीत की। इस दौरान युवाओं ने उनके साथ सेल्फी भी खींची। संवाद
कुर्बानी देने में राजपूतों का अग्रणी स्थान : श्याम सिंह
प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह गौरव की बात है कि महाराणा प्रताप जैसे महापुरुष का जन्म बहादुर राजपूत कौम में हुआ। भारत की आन, बान और शान की रक्षा के लिए कुर्बानी देने वालों में राजपूत समाज का अग्रणी स्थान है।
महाराणा प्रताप ने सर्व समाज के लिए लड़ी लड़ाई ः योगेंद्र
असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने कहा कि महाराणा प्रताप ने किसी एक समाज या वर्ग के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए लड़ाई लड़ी। राज्य स्तर पर उनकी जयंती मनाने का फैसला पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में आरंभ हुआ। उन्होंने कहा कि जो समाज पूर्वजों को याद रखता है वह हमेशा जिंदा रहता है।