फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car went out of control and hit the divider, two youths were injured.

Karnal News: कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, दो युवक चोटिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
The car went out of control and hit the divider, two youths were injured.
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। पुराने बस स्टैंड के पीछे वीरवार शाम एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी सवार युवकों को टक्कर मार दी। इसमें दो युवक चोटिल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो काफी तेज गति में थी और अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार पूरी तरह से अनियंत्रित हो चुकी थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। एक स्कूटी सवार दो युवकों को सीधी टक्कर मारी गई, जिससे वह सड़क पर गिर गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन हादसे में स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसे के तुरंत बाद चालक कार छोड़कर भाग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा यातायात बहाल कराया। एसएचओ राम लाल ने बताया कि गाड़ी नंबर से गाड़ी के मालिक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed