फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   The car hit a culvert at the wedding, Two killed, three wounded

बारातियों की कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, तीन जख्मी

Fri, 06 Dec 2013 11:52 PM IST
करनाल
करनाल Updated Fri, 06 Dec 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
The car hit a culvert at the wedding, Two killed, three wounded
करनाल के नीलोखेड़ी के समीप कार का संतुलन बिगड़ने से कार सवार बीटेक के छात्र की मौत हो गई, जबकि चार युवक घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में सोनू की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया लेकिन उसके परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। कुरुक्षेत्र से मुजफ्फरनगर के थाना भवन में अपने मित्र की बारात के साथ जा रहे पांच युवकों की कार का नीलोखेड़ी के समीप संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह पुलिया से टकराकर पलट गई।

हादसा भीषण होने के कारण कुरुक्षेत्र के रहने वाले 20 वर्षीय बीटेक के छात्र सागर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि विनोद, संजय, आशु व सोनू को गंभीर चोटें लग गई। चारों घायलाें को उपचार के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां सोनू की हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए।, जहां उसकी मौत हो गई। घायल विनोद ने बताया कि उसके मित्र पटेल नगर निवासी प्रदीप की शुक्रवार को कुरुक्षेत्र से मुजफ्फरनगर के थाना भवन में बारात जा रही थी। ये पांचों युवक अपनी कार में रवाना हुए थे, जैसे ही कार ने नीलोखेड़ी को पार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोपड़ा पुल के समीप अज्ञात स्कार्पियों के ओवरटेक करने के दौरान संतुलन बिगड़ गया और कार पुलिया से टकराकर पलट गई। कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सागर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

महिला से दुराचार करने के आरोप में सिपाही पर केस
घरौंडा थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर एक सिपाही के  खिलाफ छेड़छाड़ व दुराचार करने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिसकर्मी के खिलाफ महिला ने आरोप लगाया कि उसने दुराचार करने के बाद मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी है। मामले की जांच करने के लिए टीम का गठन किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसके पति का कई दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण पति उपचार के लिए घर पर रहता था लेकिन उसके पति के पुलिस में सिपाही रणबीर दहिया के साथ मित्रता होने के कारण रणबीर का घर पर आना जाना था।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि एक दिन रणबीर जब घर पर आया तो वह अकेली थी। पहले रणबीर ने उससे छेड़छाड़ की और विरोध करने पर सिपाही ने उससे जबरन दुराचार किया। इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की भी धमकी दी गई।


महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ छेड़छाड़, दुराचार करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने के बाद जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। घरौंडा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह का कहना है कि चार दिसंबर को महिला ने शिकायत दी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed